rakesh jhunjhunwala net worth-ना होकर भी चर्चा में रहती है जिनकी संपत्ति, राकेश झुझुनझुन वाला का नेट वर्थ

rakesh jhunjhunwala net worth

rakesh jhunjhunwala net worth-दलाल स्ट्रीट का बिग बुल, निवेशकों के लिए गाइड और अपनी दूरदृष्टि के लिए प्रसिद्ध राकेश झुझुनवाला दुनिया में ना होकर भी सबके बीच जिंदा हैं। उनकी संपत्ति की चर्चा हर किसी की जुबां पर होती है। उनका पोर्टफोलियो आज भी मार्केट में जिंदा है और यकीनन निवेशकों के लिए मेंटर का काम करती है।

rakesh jhunjhunwala net worth in Hindi Rupay

सिर्फ 5 हजार रुपये से अपने इंव्सेटमेंट की शुरूआत करने वाले झुनझुनवाला ने करीब 46.18 हजार करोड़ रुपये तक का सफर तय किया। उनके जाने के बाद सबके मन में सवाल था कि उनका पोर्टफोलियो अब खत्म हो जाएगा। ऐसा नहीं हुआ और उनका पोर्टफोलियो 29 शेयरों के साथ करीब 39207.4 करोड़ रुपये की नेटवर्थ पहुंच चुकी है। उनके पोर्टफोलियो में शामिल शेयर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

राकेश झुझुनझुनवाला का पोर्टफोलियो अब झुनझुनवाला एसोसिएट के नाम से चलता है। यह उनकी फर्म है जो उनके पोर्टफोलियो को नियंत्रित करती है। लेकिन इसके पीछे सारे लॉजिक झुनझुवाला के ही चलते हैं। झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो को देखकर आप भी अपनी निवेश योजना बना सकते हैं। झुनझुनवाला को नई कंपनियों में निवेश करना काफी पसंद था।

किसी कंपनी में निवेश करने से पहले वह उसके बारे में पूरी तरह रिसर्च करते थे। निधन से पहले वह फोर्ब्स की दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 440 वें नंबर पर थे। उन्होंने अपनी पत्नी रेखा के कहने पर 2003 में खुद की स्टाक ट्रेडिंग फर्म रेयर एंटरप्राइजेज की स्थापना की थी। अकासा एयरलाइन में उन्होंने 35 मिलियन डॉलर यानि 278 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसमें उनकी और उनके पत्नी की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से ज्यादा थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026