Let’s inspire Bihar-बिहार के लिए पहली बार ऐसा जन संवाद

Let's inspire Bihar

Let’s inspire Bihar-वैज्ञानिक, कलाकार से लेकर हरेक शख्स इस बृहत जन संवाद के लिए संदेश दे रहा है। उसकी वजह है पहली बार कोई ऐसा जन संवाद हो रहा है जिसमें कोई राजनीति नहीं। इस संवाद में किसी तरह का वादा राजनीतिक घोषणा का अंदेशा नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे पहली बार बिहार के लिए लोग संवाद करेंगे। आयोजन लेट्स इंसपायर बिहार की तरफ से है। इसके संस्थापक आईपीएस विकास वैभव हैं।

Let’s inspire Bihar-तेजी से हो रहा है प्रसार

लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव का ईमानदारी से दिया गया संदेश अब जनअभियान बन रहा है। इस अभियान का पहला बृहत जन संवाद बेगूसराय में 10 दिसंबर को हे रहा है। इस समय सोशल मीडिया पर इस संवाद के लिए संदेशों की बाढ़ है। हरेक क्षेत्र का व्यक्ति इस संवाद के लिए लोगों से अपील कर रहा है। बेगूसराय में होने वाले इस संवाद में बिहार को लेकर सकारात्मक बातें होने की उम्मीद है।

इस बृहत जन संवाद के लिए उत्सुकता इसलिए भी है क्योंकि केवल बिहार की बात करने वाले संवाद कम ही होते हैं। इस संवाद का उद्देशय बिहार का उजज्वल भविष्य है। इस अभियान के तहत बिहार के सभी जिलों, भारत के महानगरों तथा विदेशों में अभी तक सभागारों में हुए एक हजार से अधिक कार्यक्रमों के पश्चात इस बृहत जन संवाद का आयोजन किया गया है।

आईपीएस विकास वैभव के मुताबिक दिनकर की भूमि में मुक्ताकाश में प्रथम बृहत जन संवाद का मकसद जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद आदि लघुवादों से मुक्त उज्जवलतम उत्कर्ष पर स्थापित बिहार।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026