Koffee with Karan-इस बार धमाकेदार है कॉफी विद करण सिजन-8, ऐसे और यहां देख सकते हैं इसके एपिसोड

Koffee with Karan

Koffee with Karan-फिल्म मेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सीजन 8 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। कई तरह की बातों से करण जौहर के शो का यह नया सीजन जोरशोर से चर्चे में है। सिर्फ प्रोमो से ही चर्चा में आ जाने वाले इस शो के पहले सात सीजन हीट हो चुके हैं। दावा है कि 8 वां सीजन अनोखे अंदाज से पेश किया जा रहा है। प्रोमो में करण ने कहा है वो इस साल शादी शुदा हुए सभी जोड़ों को बुलाएंगे। हॉट स्टार पर प्रसारित हो रहे इस शो में करण डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CyvcbfaoxKl/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Koffee with Karan in Hindi

करण जौहर का यह शो 1 घंटे 09 मिनट का है और डिज्नीस्टार पर देखा जा सकता है। बॉलीवुड के चकाचौंध में दबे सनसनीखेज राज खोलने वाला यह शो हर सीजन में लोकप्रियता बटोरता है। करण का यह शो सितारों की जिंदगी के चटपटे पन्ने पलटता है। रैपिड फायर के जरिए वाकई आग लगाने की क्षमता रखने वाला यह शो हमेशा चर्चित रहता है। पहले ही शो में दीपिका और रणबीर इस शो के गेस्ट बने। शो का पहला एपिसोड इन दोनों की प्रेम कहानी पर था। इस एपिसोड में दोनों ने खुलासा किया है कि वो पहली बार कब और कैसे मिले।

करण का यह शो जितना चर्चित होता है उतना ही विवादास्पद भी। कई बार निम्नस्तरीय गॉसिप और दूसरे कलाकारों को नीचा दिखाने के लिए यह शो बदनाम भी हुआ है। आपको बता दें कि कॉफी विद करण के सीजन 7 में रैपिड फायर और रैपिड फायर को जीतने के बाद मिलने वाला हैम्पर काफी चर्चित रहा है। इस हैंपर से उठने वाला राज भी काफी चर्चित हुआ था। करण ने बताया था कि हैंपर में मिठाई से लेकर डायमंड ज्वैलरी तक होता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं |
24-06-2026