चेक कर लें कहीं आपने #फर्जी डिग्री तो नहीं बनवा ली-दिल्ली पुलिस ने किया फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा

👁️ 523 Views

अगर आप या आपके किसी करीबी ने हाल फिलहाल में किसी तरह की डिग्री कहीं से भी ली या बनवाई है तो अच्छी तरह जांच लेें कि कहीं वह डिग्री फर्जी तो नहीं। जी जनाब राजस्थान के एक शख्स को अपनी ़डिग्री के फर्जी होने की जानकारी तब मिली जब उसने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। इस शख्स ने यह डिग्री मोटी कीमत देकर दिल्ली के हरी नगर में मौजूद एसआरकेएम एजूकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी से ली थी पुलिस की मानें तो ऐसी करीब 40 हजार डिग्रीयां देश भर में घूम रही हैं।

यह गैंग 10 हज़ार में 10वी, 20 हज़ार में 12वी, 50 हज़ार में ग्रेजुएशन और 1 लाख में डॉक्टर और इंजीनियर की डिग्री बनाकर देता था।  दिल्ली के हरी नगर थाना पुलिस ने गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर फर्जी डिग्री के रैकेट का खुलासा किया है।  यह गैंग डिग्री के बदले 10 हज़ार से लेकर 1लाख रुपये तक की रकम लेता था।

पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के मुताबिक राजस्थान के सीकर निवासी की शिकायत पर पुलिस ने हरी नगर के फ्लैट से चलने वाले सोसायटी की जांच शुरू की और पंकज नाम के शख्स को हिरासत में लिया।  पंकज ने पूछताछ बताया कि वो अकेला इस फर्जीवाड़े में शामिल नही है बल्कि उसके गैंग में और भी मेंबर है, पंकज ने बताया कि ये काम यह गैंग पिछले 3 साल से कर रहा है और तकरीबन 40 हज़ार फर्जी डिग्रियां बेच चुका है। जाहिर है जिन 40 हजार लोग इनसे बनवाई गई डिग्री के साथ हैं उन्हें बड़ा झटका कभी भी लग सकता है।
पंकज से पूछताछ में खुलासा किया कि ये फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट पंजाब में छापी जाती है, और पवित्र सिंह ये काम करता है इसके बाद पवित्र की तलाश शुरू की गई, और उसे भी धरदबोचा गया। पवित्र से पूछताछ की गई इसने पुलिस को बताया कि गोपाल कृष्ण नाम के एक शख्स की प्रिंटिंग प्रेस में ये मार्कशीट और डिग्री छापी जाती है पुलिस ने अब गोपाल के लिए जाल बिछाया और इसे भी गिरफ्तार कर लिया।
जब इन तीनो से सख्ती से पूछताछ की गई तो बहुत से चौकाने वाले खुलासे हुए, पुलिस को 27 फर्जी यूनिवर्सिटी, स्कूल और कॉलेज की वेबसाइट के बारे में पता चला, ये गैंग इतना शातिर है कि जिस भी शख्स को डिग्री दिया जाता था उसे फ़र्ज़ी वेबसाइट पर अपलोड भी कर देते थे, जब वो शख्स उसे वेबसाइट पर चेक करता था उसे लगता था कि ये डिग्री सही है।
जांच में ये भी बात सामने आई कि इस गैंग के 30 से ज्यादा एकाउंट अलग अलग बैंको में है और ये गैंग इन तीन सालों में करोड़ों रुपए इस फर्जीवाड़े से कमा चुके है। दरसअल यह गैंग अपने शिकार को फ़साने के लिए अखबार में अपना विज्ञापन भी देता है, यही से लोग इनके झांसे में फंस जाते थे, अब पुलिस इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का |
18-03-2026