Sapne Me Rona-सपने में खुद को रोते देखें तो जान लें क्या है संकेत

Sapne Me Rona

Sapne Me Rona-नींद में सपना देखना स्वप्न्न शास्त्र के मुताबिक यूं हीं नहीं होता है। गहरी नींद में आने वाला सपना कोई ना कोई संकेत जरूर देता है। सपने में रोना भी एक खास संकेत लेकर आता है। इस तरह का सपना वैसे अच्छा माना जाता है। आइए सपने में रोने का संकेत क्या होता है इसे आपको विस्तार से बताया जाए।

Sapne Me Rona Meaning in Hindi

इस तरह का सपना लंबी आयु का सूचक है। माना जाता है कि यह सपना मिलने वाली खुशियों की ओर संकेत देता है। मान्यता है कि सपने में खुद को रोते देखना कार्य में मिलने वाली सफलता की संकेत देता है। यदि सपने में किसी दूसरे व्यक्ति को भी रोते देखा जाए तो भी वह सपना काफी अच्छा होता है। यह सपना बताता है कि जल्द ही आपको अच्छी खबर मिलने वाली है। यह सपना संकेत देता है कि जल्द ही आपको नौकरी, कारोबार या धन से जुड़ी सकारात्मक खबर मिलने वाली है। सपने में खुद को भगवान के आगे रोते देखना भी अच्छा सपना माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना मिलने वाली तरक्की का संकेत देता है।

सपने में किसी बच्चे को रोते देखना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना जल्द होने वाली दुर्घटना की ओर संकेत करता है। हो सकता है ऐसा सपना किसी मुसीबत में फंसने के प्रति आगाह कर रहा होष माना जाता है कि ऐसा सपना देखने वालों को सावधानी पूर्वक काम करना चाहिए। यदि सपने में आप खुद को दुखी देखते हैं तो यह सपना भी अशुभ माना जाता है। यह सपना आने वाले दिनों में किसी मुसीबत के आने का संकेत करता है।

अस्वीकरण-यह लेख विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट | जीवन में सफलता का आधार है सत्कर्म का महत्व |
11-06-2026