Hot water-गर्म पानी पीना सेहत के लिए कई मायनो में लाभदायक बताया जाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इसके नुकसानों के बारे में। कुछ लोग तो लगातार गर्म पानी पीते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक गर्म पानी के कई नुकसान (Hot water Side effects in Hindi) भी हैं। इससे शरीर में कई परेशानियों खड़ी होने लगती हैं।
- हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान
- सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’
- समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता
- BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान
- Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज
गर्म पानी पीने के नुकसान Side Effects of Hot Water
मुंह से लेकर पेट तक जाने वाली नली को इसोफेगस कहते हैं।अत्यधिक मात्रा इस नली को नुकसान पहुंचा सकती है। इसमें छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं जिससे लंबे समय तक रहने वाली जलन हो सकती है। इससे मल सूख सकता है जिससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। यह बवासीर की समस्या को भी ट्रिगर कर सकता है। अत्यधिक मात्रा में सेवन डिहाइड्रेशन की समस्या भी उत्पन्न कर सकता है। आपके होठ सूख सकते हैं और पैरो में दर्द हो सकती है।
गर्म पानी सिर्फ एक हद तक ही आपके पाचन के लिए हेल्दी है। ज्यादा मात्रा में इसे लेने से आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। पेट के पीएच और गुड वैक्टिरिया को इससे नुकसान होता है।
डाइट एक्सपर्ट एक दिन में तीन से ज्यादा गिलास पीने से मना करते हैं। कहा यह भी जाता है कि इसे हरेक मील के कम से कम एक घंटे बाद लेना चाहिए।
(अस्वीकरण- येआर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)


