Shelly Oberoi-शैली ओबेरॉय कौन हैं जानिए दिल्ली की इस नई मेयर को

Shelly Oberoi-दिल्ली एमसीडी मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर(Delhi Mayor)  पद पर जीत हासिल की है। आप पार्षद शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi)  ने मेयर पद का चुनाव जीता। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं। वहीं, 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

Shelly Oberoi Details

मेयर के लिए AAP की शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के बीच मुकाबला था। तीसरी कैंडिडेट के तौर पर AAP की आशु ठाकुर भी मैदान में थीं। दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला। AAP ने 15 साल से एमसीडी की जड़ों में जमी बीजेपी को उखाड़ दिया है।

शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पार्षद चुनी गई हैं। पीएचडी कर चुकीं शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हुआ करती थीं। शैली ओबेरॉय ने 27 अप्रैल को ट्वीट की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा कि इग्नू में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में उन्हें PhD की डिग्री मिली। शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं।

शैली ओबेरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबराय है। शैली दो बहन और एक भाई है, बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबराय है। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली और हिमाचल से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम तो हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश | 8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, नई सैलरी क्या होगी और DA का क्या होगा—जानिए सब कुछ | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा |
26-05-2026