खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आरंभ जानिए इस महाकुंभ की खास बातें

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में खेलों को जिस ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है, उसका एक उदाहरण आज आपके सामने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह पाचंवा एडिशन है। 9 शहरों में 13 दिन तक यह आयोजन चलेगा और इसमें 6 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह कहीं और नहीं मध्य प्रदेश की इस धरती पर होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स पिछली बार जब हरियाणा में हुआ तो 12 रिकॉर्ड टूटे थे जिसमें से 11 रिकॉर्ड लड़कियों ने तोड़े थे। अब मध्य प्रदेश की धरती पर देखते हैं इस बार कितने रिकॉर्ड टूटते हैं। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि एक ओर रिकॉर्ड खिलाड़ी तोड़ेंगे तो दूसरी ओर मैं मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह करता हूं कि आप स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में आएं ताकि अगला कोई आयोजन जैसे नैशनल गेम्स या दूसरे आयोजन करने हो तो लगे कि इसका मौका मध्य प्रदेश को मिले। मध्य प्रदेश वासियों से आग्रह है कि सबका दिल जीत लो, आप ऐसा आयोजन करके दिखा दो। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस में जिस तरह मध्य प्रदेश की धरती पर लोगों का स्वागत हुआ वह सराहनीय है। वैसा ही अभिवादन खिलाड़ियों का इस बार भी कीजिए। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल के लिए खेलो इंडिया का बजट बढ़ाकर 3200 करोड़ रुपये कर दिया गया है। श्री ठाकुर ने कहा कि खेलों का बजट भी बढ़ाकर प्रति वर्ष 2000 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है।

श्री ठाकुर ने कहा कि अमूमन जब कोई भी बड़ा टूर्नामेंट होता है उससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाते हैं। उन्होंने निखत जरीन के योगदान को याद किया। श्री ठाकुर ने कहा है कि इस बार मलखंभ जैसे खेल को भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया गया है। अब यह रीजनल नहीं बल्कि नेशनल गेम हो गया है। जल्द ही यह इंटरनेशनल गेम बनेगा, ऐसा मुझे उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि इन खेलों ने गरीब परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। स्थानीय खेल और प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस आयोजन में खेल भावना की जीत होनी चाहिए। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री निशीथ प्रमामिक, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया समेत खेलों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे।

13 दिनों तक चलने वाले खेलों के इस महाकुंभ में 27 खेल स्पर्धाओं में देश भर से करीब छह हजार खिलाड़ी करीब तीन सौ स्वर्ण पदक समेत 900 से अधिक पदकों के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मध्य प्रदेश के आठ शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट और महेश्वर और दिल्ली इस यूथ गेम्स के विभिन्न खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहे हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा |
26-08-2026