खादी का सरसो तेल जवानो का जयका बढ़ाने के लिए इस तरह है तैयार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग का सरसो तेल जवानो का जायका बढ़ाने के लिए तैयार है। इसके लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने सरसों के तेल की आपूर्ति के लिए असम राइफल्स के साथ हाथ मिलाकर भारत को “आत्मनिर्भर” बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। केवीआईसी और असम राइफल्स ने इस आशय के एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर केवीआईसी की ओर से श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता, जोनल उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, और असम राइफल्स की ओर से श्री बीजू के. सैम, कमांडेंट, ने केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अर्धसैनिक बलों को दिए निर्देशों के तहत यह प्रयास हुआ है, जो कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के परिपेक्ष में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है I माननीय एमएसएमई मंत्री श्री नारायण राणे ने इस कदम का स्वागत किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे देश में सीएपीएफ कैंटीन के माध्यम से केवल स्वदेशी उत्पादों को बेचना अनिवार्य कर दिया था। असम राइफल्स जल्द ही उच्च क्वालियी वाली कच्ची घानी सरसो तेल के िलए खादी आयोग को आर्डर देगी। इसकी कीमत करीब 2.71 करोड़ होगी। इसकी आपूर्ति खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 2022-23 के दौरान की जाएगी। यह सरसो का तेल 15 किलोग्राम वर्गाकार, आईएसआई चिन्हित टिन में पैक और 1 लूटर पेट् बोतल में आपूर्ति की जाएगी।

खादी ग्रामोद्योग का सरसो तेल प्रासंगिक एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप होगी। असम राइफल्स के डीजी द्वारा मनोनीत अफसरों का बोर्ड सरसो के तेल की गुणवता की जांच करेगा। प्रस्तावित सरसों के तेल की शेल्फ लाइफ आपूर्ति की तारीख से नौ महीने की होगी। असम राइफल्स के आर्डर के 45 दिनो के भीतर खादी को सरसो तेल सप्लाई करना होगा। खादी के सरसो तेल को शिलांग, दीमापुर, मंत्रीपुखरी, सिल्चर और जोरहाट भेजा जाना है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026