नशीले पदार्थ के खिलाफ 272 जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान

👁️ 475 Views

नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के खिलाफ सरकारी स्तर पर 272 जिलों में एक अभियान चलाया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नई दिल्ली के प्रगति विहार में भीष्म पितामह मार्ग स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान दौड़ -नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध 19वीं दौड़ – का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन नई दिल्ली के हेल्थ फिटनेस ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है। युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर करने और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिभागियों को संकल्‍प भी दिलाया जाएगा।

नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा दौड़ को झंडी दिखाने के बाद शपथ दिलाई जाएगी।

नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 26 जून को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से मुक्त दुनिया का निर्माण करने के लिए उठाए गए कदमों और सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दौड़ का आयोजन इसके लिए जागरूकता पैदा करने और नशीली पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध एक संयुक्त मोर्चा प्रस्‍तुत करने के लिए किया जाता है।

देश के 272 चिन्हित जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान नाम से एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इन 272 जिलों में अभियान गतिविधियों के लिए 8000 से अधिक मास्टर स्वयंसेवक हैं, जो वास्तव में अब तक आरंभ किए गए विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से 1.20 करोड़ से अधिक युवाओं और 31 लाख से अधिक महिलाओं सहित 3.10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच रहे हैं। नशा मुक्त भारत अभियान के परिणाम अभी तक बहुत उत्साहजनक रहे हैं और यह मंत्रालय वर्ष 2022 के अंत तक 100 जिलों को निर्धारित मापदंडों के भीतर नशा मुक्त घोषित करने के लिए भी सख्ती से काम कर रहा है।

इस वर्ष की थीम ‘‘ड्रग्स पर तथ्य साझा करेंजीवन बचाएं’’ है। इसका उद्देश्य दवाओं – स्वास्थ्य जोखिम और विश्व दवा समस्या के समाधान से लेकर साक्ष्य आधारित रोकथाम, उपचार और देखभाल तक – पर वास्तविक तथ्यों को साझा करके भ्रामक सूचना का मुकाबला करना है।

  ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान दौड़ – नशीले पदार्थों के विरुद्ध दौड़’’ के लिए सामूहिक कार्यक्रम से संबंधित पहल की जा रही है और 1 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर दौड़, जुंबा क्‍लासेज, एरोबिक्स का आयोजन किया जा रहा है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे |
07-04-2026