विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस बार यह है थीम

👁️ 461 Views

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 7 अप्रैल का दिन विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण है। पिछले सालों में कोरोना महामारी ने विश्व स्तर पर अपना प्रकोप दिखाया। दुनिया के लगभग हर देश में संक्रमण का प्रसार हुआ। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हर स्तर पर प्रयास किया कि दुनिया को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। सभी जगह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं रहें और संक्रमण से बचाव हो सके। इसी तरह लगभग सभी देश बीमारी से मुक्त हों और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, यह सब विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है

इतिहास
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक स्वास्थ्य दिवस मनाने का विचार पहली बार 1948 में विश्व स्वास्थ्य सभा के सामने प्रस्तुत किया गया था। इसके बाद साल 1950 से 7 अप्रैल को स्वास्थ्य दिवस मनाने का फैसला हुआ। लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन दुनियाभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

उद्देश्य

दुनिया भर के सभी देशों में समान स्वास्थ्य सुविधाओं को फैलाने के लिए लोगों को जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और उन विचारों पर काम करना स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम

इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2022 की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य (our planet, our health) है। इस साल की थीम का उद्देश्य हमारे ग्रह पर रहने वाले हर मनुष्य के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है। भारत इस मौके पर ‘योग अमृत महोत्सव’ मना रहा है, जिसे आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम ‘एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब | Railway Robocop Arjun क्या है? जानिए RPF के AI रोबोट की पूरी कहानी | Digital Arrest Scam का सबसे बड़ा खुलासा: IFSO ने ₹14.84 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह को तोड़ा | अपने मोबाइल को साफ़, सुरक्षित और सुदृढ़ रखें: ये 7 स्मार्ट स्टेप्स जानना क्यों ज़रूरी है? | Republic Day से पहले बड़ी साजिश नाकाम: भाऊ गैंग का मोगली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | Baby Girl Malayalam Movie Review: Nivin Pauly की सबसे चुप लेकिन सबसे बेचैन करने वाली फिल्म ? | म्यूल अकाउंट्स का जाल और वरिष्ठ नागरिकों की बचत: रोबोटिक्स क्यों बन गया आख़िरी सुरक्षा कवच |
28-01-2026