इन राज्यों को मिली केंद्र की अतिरिक्त सहायता

साल 2021 के दौरान बाढ़ औऱ भूस्खलन जैसे प्राकृतिक हादसों से प्रभावित पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए केंद्रकी अतिरक्त सहायता राशि की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने इन राज्यों के लिए 1,682.11 करोड़ रु की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी। यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन निधि(एनडीआरएफ) के अंतर्गत मंजूर की गई है।

इस समिति ने एनडीआरएफ से पांच राज्यों को 1,664.25 करोड़ रुपये और एक केंद्रशासित प्रदेश को 17.86 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की है। इसके तहत आंध्र प्रदेश को 351.43 करोड़, हिमाचल को 112.19 करोड़, कर्नाटक को 492.39 करोड़, महाराष्ट्र को 355.39 करोड़, तमिलनाड्डू को 352.85 करोड़ और पुडुचेरी को 17.86 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की गई है।

मूल से अलग है अतिरिक्त फंड

यह अतरिक्त सहायता उस फंड से अलग औऱ बढ़कर है जो कॆद्र ने राज्यों को राज्य आपदा प्रबंधन निधि (एसडीआरएफ) में जारी की थी। यह फंड पहले ही राज्यों के विवेकाधीन है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान केंद्र सरकार ने 28 राज्यों के एसडीआरएफ में 17,747.20 करोड़ रुपये तथा एनडीआरएफ से 8 राज्यों को 4, 645.92 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आपदा के बाद इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल भी नियुक्त कर दिया था।

राष्ट्रीय आपदा राहत कोष क्या है

एनडीआरएफ की स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 46 के अंतर्गत की गई थी। इस कोष का गठन किसी संकटपूर्ण आपदा स्थिति में ‘आपातकालीन प्रतिक्रिया, राहत और पुनर्वास के लिए व्यय को पूरा करने के लिए’ किया गया है। इसका प्रबंधन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं |
26-08-2026