कोरोना काल में मसीहा बने सोनू सूद

Sonu Sood

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। सोनू सूद इस कोरोना काल में गरीब लोगो के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है। उन्होंने इस समय में प्रवासियों को अपने खर्चे पर बस ,फ्लाइट और ट्रेनों के द्वारा घर पहूँचाया। सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा शहर में हुआ। उनका बैकग्राउंड फिल्‍मों से नहीं रहा है लेकिन इसके बावजूद उन्‍होंने फिल्‍मों को ही अपना करियर बनाया और इसमें वे सफल भी हुए। सोनू ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘शहीदे-ए-आजम’ से की थी जिसमें उन्‍होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्‍होंने कई छोटी बड़ी फिल्‍मों और अन्‍य भाषाओं की फिल्‍मों में भी काम किया जिसमें तमिल, तेलगु भी शामिल है।

इस कोरोना काल में वह जरूरमंद लोगो की मदद करते हुए नज़र आ रहे है। हाल में ही उन्होंने एक किसान फैमिली को बैल न होने के कारण बेटियों से खेत जुतवाने का वीडियो देखा तो उनके घर एक ट्रेक्टर ही भिजवा दिए। इसके इलावा अभी उन्होंने हैदराबाद की एक लड़की को जॉब ऑफर किया। कहा जा रहा है की लड़की का नाम Unadadi sharada है। वो एक MNC कंपनी में जॉब करती थी पर ,कोरोना काल की वजह से उनकी नौकरी छूट गई। इसके बाद अपना घर चलाने के लिए वे सब्जी बेचना शुरू कर दी। उसकी सब्जी बेचने वाली ये वीडियो वायरल हो गई और एक ट्विटर यूजर Ritchie Shelson ने sharada की हेल्प करने के लिए सोनू को टैग किया। सोनू सूद ने Sharada का ख़ुद इंटरव्यू लिया और जॉब ऑफर दे दिया।
हाल में ही अभिनेता अनुपम श्याम जो की प्रतिज्ञा सीरियल से मशहूर हुए, सोमवार को किडनी में संक्रमण के कारण आईसीयू में भर्ती कराया गया।उनके परिवार व् दोस्तों ने आमिर खान और सोनू सूद से भी मदद मांगी है।अनुपम के सेहत की खबर पाते ही सोनू सूद की टीम उनके डॉक्टरों और अस्पताल के सम्पर्क में है। ये सोनू ने ट्वीट करके बताया है।सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने अनुपम श्याम की खातिर मदद जुटाने के लिए ट्विटर पर एक मैसेज भी पोस्ट किया और सभी कलाकरों और इंडस्ट्री के अन्य लोगों से मदद मांगी है।सोनू की मदद से पहले ही एक्टर मनोज वाजपेयी ने 1 लाख रुपये की मदद की है।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ |
27-06-2026