सबसे ज़्यादा डाउनलोड करने वाला स्वास्थ्य एप्प बना आरोग्य सेतु

aarogya setu app

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार। देशवासियों की सुरक्षा के लिए एक तरफ आरोग्य सेतु ऐप में लगातार नए फीचर जोड़े जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने इस सुरक्षा कवच पर भी लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। इस ऐप के अब तक 14 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। इसके साथ ही यह दुनिया की उन ऐप की श्रेणी में भी शुमार हो गया है, जिसे इतने कम समय में इतना ज्यादा डाउनलोड किया गया है। हाल ही में जोड़े गए आरोग्य सेतु ऐप के नए सुरक्षा फीचर के जरिए आपको अब अपने ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट के हेल्थ स्टेटस की जानकारी भी मिलती है, जिसके आधार पर आप खुद भी अपना रिस्क असेसमेंट कर सकते हैं। नई सुविधा के जरिए आरोग्य सेतु आपको तारीख, समय और लोकेशन के साथ यह भी बताता है कि आप कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में कितनी देर और कितनी बार रहे हैं। कोरोना संकट में बचाव के लिए यह ऐप सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है। यह सिर्फ़ उपयोगकर्ता को अपने आसपास मौजूद कोविड-19 के खतरों को लेकर अलर्ट ही नहीं करता है बल्कि इसके जरिए सरकार भी बीमार या फिर ईलाज की जरूरत वाले लोगों तक पहुंच रही है। आरोग्य सेतु टीम के मुताबिक इस ऐप के जरिए सरकारी स्वास्थ्य एजेंसियों ने लाखों लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और अन्य मदद पहुंचाई है।

आगे पढ़िए रीवा की मेगा सौर ऊर्जा परियोजना राष्ट्र को समर्पित , पीएम मोदी ने कही ये बातें https://indiavistar.com/narendra-modi-dedicate-solar-energy-project/

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
06-10-2026