दिल्ली के 4 शूटआउट मामले के आरोपी दो कुख्यात बदमाश पकड़े गए

           नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्जनो सनसनीखेज मामलो में लिप्त दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह औऱ आलोक वाजपेयी के नेतृत्व में गिरफ्तार इन बदमाशों की पहचान हरीकृष्ण और राहुल उर्फ डंडा के रूप में हुई है। इन्हें बत्रा अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से दो सेमीआटोमेटिक पिस्टल औऱ 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

            स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह औऱ आलोक वाजपेयी की टीम दिल्ली में हुए शूटआउट के चार मामलो में फरार हरीकृष्ण औऱ उसके साथी की तलाश में थे। 9 जुलाई को सूचना मिली प्रिंस तेवतिया गैंग का शार्प शूटर हरीकृष्ण बत्रा अस्पताल के पीछे अपने साथी राहुल उर्फ डंडा से मिलने पहुंचने वाला है। इस सूचना के आधार पर एसआई सतविंदर, हवलदार हेमंत, संजीव, अनिल, मनोज और सिपाही मोहिटेट की एक टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही दोनो बदमाश मिलने पहुंचे पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। मगर सरेंडर करने की बजाय हरीकृष्ण ने पुलिस पर गोली चला दी। राहुल भी पिस्टल निकाल रहा था मगर पुलिस ने पहले ही दबोच लिया।  

पूछताछ में पता लगा कि हरीकृष्ण और उसके तीन साथी 1 जून को दो मोटरसाइकिल पर वजीराबाद गया था जहां एक दुकानदार पर उन्होंने सात राउंड से अधिक गोलियां चलाईं थीं। इस वारदात में राकेश चौहान नामक शख्स घायल हो गया था। हालांकि फायरिंग उसके मकान मालिक रामबीर सिंह को मारने के लिए की गई थी लेकिन उसी मकान में रहने की वजह से बदमाश राकेश को पहचान नहीं पाए थे। यह गोलीबारी जगतपुर के एक जमीन के टुकड़े को लेकर रामबीर और अजीत में हुए झगड़े का अंजाम था। अजीत कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया का दोस्त था। इसके पहले हरीकृष्ण ने 23 मई को भी रामबीर पर फायरिंग की थी लेकिन रामबीर भागने में कामयाब हो गया था।  

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026