दिल्ली पुलिस का वेबिनार-आने वाली कोरोना वैक्सीन को लेकर पुलिस वालों ने पूछे सवाल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर दिल्ली पुलिस के जवान भी उत्सुक हैं। उनकी उत्सुकता दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित वेलनेस वेबिनार में खुल के सामने आया। उन्होंने वक्ताओं से इसके बारे में काफी कुछ जानना चाहा। इसके अलावा उनकी जिज्ञासा इस बात को भी जानने में थी कि कोरोना का इलाज होने के बाद दुबारा इसके होने के चांस कितने हैं।

इस वेबिनार उद्घाटन दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने किया। इस सेमिनार में एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना महामारी के दौरान सामान्य जीवन जीने के गुर बताए। सेमिनार में दिल्ली पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर औऱ इससे उपर के अधिकारी शामिल हुए।

वेबिनार में प्रवक्ताओं ने पुलिककर्मियों से दैनिक डयूटी के समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए इसके उपायों से अवगत कराया। वेबिनार में हिस्सा लेने वालों की शंकाएं भी दूर की गईं। उन्हें बताया गय़ा कि डयूटी के समय उन्हें किस तरह की सुरक्षात्मक उपायों को अपनाना चाहिए। हिस्सा लेने वाले पुलिसकर्मियों में आने वाली लैक्सीन को लेकर काफी उत्सुकताएं थीं। इनमें से कई ये जानना चाह रहे थे कि कोरोना का इलाज होने के बाद दुबारा इसके होने के कितने चांस हैं। वो यह भी जानना चाह रहे थे कि सावधानी की अवधि कितनी होनी चाहिए।

इस वेबिनार में स्पेशल सीपी सुंदरी नंदा, ज्वायंट सीपी देवेश श्रीवास्तव, डीसीपी अतुल ठाकुर, महेश बत्रा आदि ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने वेबिनार के आखिर में सबको धन्यवाद दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच |
17-09-2026