आइये जानते है समाज सुधारक छत्रपति साहू महाराज जी के जीवन और उनके द्वारा किये गए कार्यो के बारे।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

छत्रपति साहू महाराज जी जन्म 26 जून, 1874 को हुआ। वह कोल्हापुर जिले के मराठा परिवार में भोसले राजवंश के रियासत के महाराजा थे। छत्रपति साहू महाराज का बचपन का नाम यशवंत राव था। वह एक समाज सुधारक के रूप में भी जाने जाते है। उनके पिता का नाम श्रीमंत जयसिंह आभासाहब घाटगे था। महज तीन वर्ष की उम्र में ही उनकी माँ का देहांत हो गया और उन्हें रानी आनंदबीई ने गोद लिया था।

वह समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले के योगदान से काफी प्रभावित थे। राजा होने के बाद भी निचली जाती प्रति गहरा लगाव था।। उन्होंने दलित और शोषित जाति के साथ हो रहे भेदभाव का खंडन किया। उन्होंने गरीब बच्चो को मुफ्त में शिक्षा दिलवाई। उन्होंने गरीब छात्रों के लिए छात्रवास् की व्यवस्था की और साथ ही बाहरी छात्राओ के लिए शरण निवास बनवाये। राजाराम कॉलेज शाहू महाराज द्वारा बनाया गया था और बाद में इसका नाम उनके नाम पर रखा गया था। ।
उनका विवाह 1891 में बड़ौदा के एक महान व्यक्ति की बेटी लक्ष्मीबाई खानविलाकर से हुआ। उनके चार बच्चे थे – दो बेटे और दो बेटियां।
साहू जी का अपने साम्राज्य में महिलाओं की स्थिति सुधारने का सबसे अधिक योगदान रहा। उन्होंने महिलाओ को शिक्षित करने पर जोर दिया। इसके इलावा उन्होंने पुर्नविवाह को क़ानूनी मान्यता दी और बाल विवाह का खंडन किया।

वह कला और संस्कृति को भी समझते थे और कलाकारों को संगीत के लिए प्रोत्साहित करते थे । उन्होंने लेखकों और शोधकर्ताओं को उनके प्रयासों में साथ दिया। उन्होंने भीमराव आम्बेडकर के साथ मिलकर बहुत ही से समाजिक सुधर किये।

दलितों की आर्थिक पराधीनता को समाप्त करने के लिए शाहू जी ने 1917 में ‘बलूतदारी प्रथा’ को समाप्त किया। इस प्रथा के अनुसार थोड़ी-सी ज़मीन के बदले किसी दलित को परिवार सहित पूरे गाँव की मुफ्त सेवा करनी पड़ती थी।

इसी तरह शाहूजी महाराज ने 1918 में ‘वतनदारी’ नामक एक और प्रथा का अंत किया। इसके तहत अब अछूतों को भी भूस्वामी बनने का अधिकार मिल गया।

6 मई, 1922 को महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की मृत्यु हो गई। उनका समाज के किसी भी वर्ग से किसी भी प्रकार की घृणा नहीं थी ।उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो कार्य किये थे, वह सराहनीय है।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा |
22-06-2026