बिहार में तेज आंधी और बिजली का कहर

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली ,इंडिया विस्तार डेस्क से। बिहार में गुरुवार को तेज़ आंधी और बिजली गिरने से 103 लोग मारे गए। वही उत्तर प्रदेश में 24 लोग मारे गए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कम से कम आठ जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताया है और कई जगह पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

गोपालगंज में अधिकतम 13 लोगों की मौत हो गई, 8 मधुबनी और नवादा में, सिवान(6) भागलपुर में (6), पूर्वी चंपारण(5), दरभंगा में (5), बांका(3), खगड़िया(3),औरंगाबाद में (3) लोगों मौत हो गई। पश्चिम चंपारण(2), किशनगंज(2), जहानाबाद(2), जमुई(2), पूर्णिया(2), कैमूर (2)और और एक-एक समस्तीपुर, शेहर, सारण, सीतामढ़ी और मधेपुरा में लोग मारे गए है।

सभी पीड़ित बरौली, मांझा, विजईपुर, उचकागांव और कटेया क्षेत्र के किसान थे। जब वह खेत में काम कर रहे थे, तो उनके ऊपर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। राज्य के कई हिस्सों में 80 से अधिक लोग मारे गए है।
इसके इलावा एक बच्ची और महिला समेत बहुत लोगो के झुलसने की भी खबर आ रही है।
बहुत से लोगो की मवेशियों को नुकशान पहुँचा है। इस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने कहा कि जानवरों और मवेशियों को खोने वालों को वित्तीय मदद दी जायगी ।

नितीश सरकार ने लोगो को सुरक्षा मानदंडों और आपदा प्रबंधन द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने को कहा है। अगले आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने बिहार में चेतावनी जारी की है।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर |
24-09-2026