मध्य प्रदेश का क्या होगा भविष्य, दिग्विजय सिंह ने क्या कहा देखिए वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। मध्यप्रदेश में सियासी दांवपेंच जारी है। इस सियासी दांव पेंच का पारा बुधवार की सुबह और चढ़ गया। हुआ ये कि कांग्रेस नेता दिग्जिवय सिंह बेंगलुरु में मौजूद विधायकों से मिलने पहुंचे। लेकिन उन्हें विधायकों से मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद वो होटल के बाहर धरने पर बैठ गए । दिग्विजय सिंह के साथ कांतिलाल भूरिया और तरुण भनोत सहित कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी है। इस बीच दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी हूं। ये कांग्रेस विधायक मेरे वोटर हैं और इनसे मुझे मिलने नहीं दिया जा रहा। भाजपा ने इन्हें यहां बंधक बना रखा है। पुलिस मुझे यह बता रही है कि उन विधायकों को मुझसे खतरा है।

वही पुलिस ने उन्हें एहतियाती तौर पर हिरासत में ले लिया। इसी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट किए है। कांग्रेस ने बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए लिखा, ”बीजेपी की गुंडागर्दी जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने ही विधायकों से मिलने से रोकना कौन सा न्याय है? मोदी जी, ये लोकतंत्र का चीरहरण है और आपकी पार्टी दु:शासन की भूमिका में है, एक चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए बीजेपी का इतना गिरना हैरान करता है।इधर, मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट को लेकर आज पूर्वाह्न 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले में कमलनाथ सरकार, विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को नोटिस देकर जवाब मांगा है। सभी की निगाहें इसी तरफ है कि आज मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्या पक्ष रखा जाता है। इसके बाद फ्लोर टेस्ट को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

देखें वीडियो

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत |
21-04-2026