दो अफगानी केमिकल एक्सपर्ट और 600 करोड़ की हेरोइन जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। ड्रग के इंटरनेशनल तस्कर अब केमिकल एक्सपर्ट भी तैनात करने लगे हैं ताकि कच्चा पदार्थ कहीं से कहीं ले जाकर उनसे हेरोइन बनाया जा सके। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया है। पुलिस के मुताबिक दो अफगानी केमिकल एक्सपर्ट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर करीब 150 किलो हेरोइन जब्त की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि एसीपी ललित मोहन नेगी औऱ हृदय भूषण की टीम इंस्पेक्टर रविन्द्र जोशी, सुनील, एसआई सुंदर आदि ने ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने टोयोटा , होंडा सिटी, कोरोला अल्टीस तथा अन्य वाहनों को भी जब्त किया है। हेरोइन की यह तस्करी जूट के बोरो और मसाले की आड़ में की जा रही थी। इसके लिए बकायदा अफगानिस्तान के जलालाबाद से केमिकल एक्सपर्ट बुलाए गए थे।

पुलिस के मुकाबिक सबसे पहली गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई जहां दो कारों में करीब 60 किलो हेरोइन जब्त की गई। इसे रखने के लिए इन लोगों ने कार में विशेष डिजाइन किया हुआ था। इस मामले में रईस खान औऱ धीरज नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जाकिर नगर में छापा मारा जहां हेरोइन बनाने की पूरी फैक्टरी मिली। यहां 60 किलो हेरोइन के अलावा अफगानी केमिकल एक्सपर्ट भी मिले जो अफगानी हेरोइन बनाने में मदद के लिए आए थे।

उनकी पहचान सिनवारी रहमत और अख्तर मोहम्मद के रूप में हुई। यहीं से वकील की भी गिरफ्तारी हुई जो अपनी कार में 30 किलो हेरोइन डालकर ले जा रहा था। पुलिस के मुकाबिक जाकिर नगर में इन्होंने हाल ही में अपना ठिकाना बनाया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
23-09-2026