राम मंदिर निर्माण को लेकर बाईक रैली,ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का अभियान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।

राम मंदिर निर्माण को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 9 दिसंबर को होने जा रहे हैं विशाल सम्मेलन को लेकर हर जगह तैयारियां जोरों पर चल रही है। आज दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा इलाके में सैकडों बाइक सवार लोगों ने राम मंदिर बनाने के समर्थन में एक बड़ी रैली निकाली।
रैली में लोग गले में जय श्री राम लिखे कपड़े को गले में डालकर, और बाइक पर झंडा लगाकर रैली लेकर निकले थे। इसमें गाड़ियों पर बच्चे भी सज धजकर मुकुट पहनकर बैठे हुए थे। यह रैली कई घन्टों तक इलाके में भृमण करती रही और होली कान्वेंट चौक के पास ही समाप्त हुई।
यह रैली होली कॉन्वेंट चौक के पास से शुरू होकर गुप्ता एनक्लेव, यादव एनक्लेव, दुर्गा चौक, डीडीए छठ पार्क, बालाजी चौक से गांधी चौक, हस्तसाल आदि लगभग एक दर्जन कालोनियों से होकर गुजरती हुई फिर समाप्त हुई। इस बाइक रैली में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री मुकेश तोमर, प्रवासी न्याय महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, शिव कुमार सहित लगभग ढाई से 300 की संख्या में लोगों ने भाग लिया और जय श्री राम के नारों से लोगों को और जागरूक करने का प्रयास किया।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान |
08-10-2026