बच्चों को ज्ञान ही नहीं संस्कार भी जरूरी – राजनाथ सिंह

लखनऊ, इंडिया विस्तार।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बच्चों को ज्ञान देने के साथ ही  अच्छे संस्कार  देना भी जरूरी है। उन्होने कहा कि  वही ज्ञान समाज के लिए उपयोगी होता है जो संस्कारों से युक्त होता है।

राजनाथ सिंह आज लखनऊ  में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31 वें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि  भारत के परम्परागत मूल्य तथा सांस्कृतिक विशिष्टताएं पूरे विश्व को आकर्षित करती हैं। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति वास्तव में मन को बड़ा करने का काम करती है और यही कारण है कि वसुधैव कुटुम्भकम जैसे विचार भारत में ही पाये जाते हैं। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में विद्य़ाभारती के योगदान की सराहना की।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले के समय में आर्थिक रूप से मजबूत पश्चिमी देशों का ही विश्व में खेलों में वर्चस्व रहता था जिसे बाद में एशिया के जापान चीन और कोरिया जैसे देशों ने भंग किया। उन्होंने कहा कि भारत आज न केवल आर्थिक महाशक्ति बल्कि खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है।

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिन के 31 वें राष्ट्रीय खेल कूद समारोह में देश भर में फैले विद्या भारती विद्यालयों के करीब 1250 छात्र/छात्राओं तथा संरक्षक शिक्षकों ने भाग लिया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार भी वितरित किये।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान |
08-10-2026