एक किलो अफीम पर कमाई 400 रु, ढाबा छोड़ बने तस्कर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अफीम की तस्करी करने वाले एक गैंग के दो सदस्यों को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्वनी कुमार और होशियार सिंह के पास से पुलिस ने 125 किलो अफीम बरामद की है।

 

आरोपी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में काम करने वाले ट्रक चालकों को देने के लिए यह अफीम ले जा रहा थे।  पुलिस के अनुसार नारकोटिक्स ब्रांच को सूचना मिली थी कि अफीम की तस्करी में लिप्त दो युवक लिबासपुर इलाके में आएंगे। वह नशे की यह खेप संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर लेकर जाएंगे।

25 किलो अफीम

इस जानकारी पर डीसीपी भीष्म सिंह की देखरेख में एसीपी आर के ओझा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बृजपाल की टीम में शामिल एएसआई दुष्यंत, हवलदार कुलदीप, कांस्टेबल पवन, पंकज, हरदीप  की टीम ने जाल बिछाकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी स्कूटी से पुलिस को 25 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने सिरसपुर में इनके द्वारा किराए पर लिए गए एक घर में छापा मारकर वहां से 100 किलो अफीम बरामद की। गिरफ्तार आरोपी अश्वनी कुमार यूपी के बाराबंकी के रहने वाला है। वहीं दूसरे आरोपी होशियार सिंह पंजाब के होशियार पुर का रहने वाला है।

एक किलो पर कमाई 400, ढाबे का काम छोड़ बन गए तस्कर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका सरगना पंजाब निवासी सुरेंदर है। वह राजस्थान से अफीम की खेप लेकर आता है। उसने इस अफीम को रखने के लिए सिरसपुर में किराए पर मकान ले रखा था। उससे अफीम लेकर वह ट्रक चालकों को बेचने के लिए जाते थे। उन्हें एक किलो अफीम बेचेने की एवज में 400 रुपये सुरेंदर देता था।आरोपी अश्वनी कुमार केवल पांचवी कक्षा तक पढ़ा है। उसका मालिक सुरेंदर पहले इस जगह पर ढाबा चलाता था। वह उसी ढाबे में काम करता था। लेकिन बीते चार वर्षों से सुरेंदर ने ढाबे के साथ ही अफीम की तस्करी का काम शुरू कर दिया। इस काम मे भी उसने अश्वनी को अपने साथ शामिल कर लिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026