यूपी में बीजेपी की चुनावी चाल,शिवपाल को अब जेड प्लस मिलेगी तो राजा भैया को भी मिलेगा बंगला

पिछले दो दिनों से यूपी की राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। यूपी की बीजेपी सरकार की शिवपाल यादव पर की जा रही मेहरबानियों का दौर जारी है। पहले उन्हें मायावती का बंगला रहने के लिए दे दिया गया। अब उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा भी देने की तैयारी है।भारतीय जनता पार्टी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चौतरफा घेरने की तैयारी में है। खबर है कि शिवपाल के बाद योगी सरकार अब राजा भैया को भी बड़ा बंगला देने की तैयारी में है उन्हें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बंगला दिया जा सकता है। राजा भैया के सहारे यू पी के ठाकुर बिरादरी को साधने की तैयारी में है बीजेपी।  पिछले 5 दिनों से लगातार अखिलेश यादव के बंगले पर सफाई और रंगाई पुताई चल रही है।

कई औऱ नेताओं को मिल सकता है तोहफा

बताया जा रहा है कि इसी तर्ज पर कई अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं को भी तोड़ने में बीजेपी लगी है। चुनाव आते-आते कई बड़े नेताओं को पार्टी जॉइन करा सकते हैं। सूत्र कह रहे हैं कि शिवपाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा के सहारे बीजेपी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधने की तैयारी में है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने के बाद से शिवपाल यादव पर योगी सरकार कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रही है। गौरतलब है कि मायावती जिस बंगले में अपना आफिस चलाती रहीं, उसे शिवपाल यादव के नाम पर आवंटित कर दिया गया है।

शिवपाल पर प्रशासन की इस मेहरबानी से कई कयास लगाए जाने लगे हैं। राज्य संपत्ति विभाग के इस फैसले को सियासी नजरिए से देखा जाने लगा है। हालांकि शिवपाल को ये बंगला बतौर विधायक दिया गया है। बंगले का आवंटन होने के बाद शिवपाल तत्काल बंगले में गए और वहां का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि अब इस बंगले में शिवपाल अपनी पार्टी का आफिस बना सकते हैं।

शिवपाल के नए मोर्चा गठन के पीछे बीजेपी का हाथ बताया जा रहा था। सपा के महासचिव रामगोपाल यादव भी इशारों-इशारों में शिवपाल पर बीजेपी के हाथों में खेलने का आरोप लगा चुके हैं। वहीं, शिवपाल पर सरकार की मेहरबानी के पीछ माना जा रहा है कि अखिलेश के खिलाफ शिवपाल को आगे बढ़ाकर बीजेपी यूपी में 2019 की सियासी जंग फतह करना चाहती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026