मेडिकल वीजा पर आया अफगानी अस्पताल पहुंचा तो क्या निकला

👁️ 653 Views

3 नवंबर को काम एयर से अफागन जा रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ी तो दिल्ली के इंदिरागांधी हवाई अड्डे पर हड़कंप मचा गया। एयरलाइंस से उसे तत्काल नीचे उतारा और इस बात की जानकारी इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की पुलिस को भी मिली। 43 साल के इस अफगानी का नाम गुलाम रब्बानी है।

गुलाम रब्बानी
गुलाम रब्बानी
हेरोइन भरे यही कैप्सूल बरामद हुए
हेरोइन भरे यही कैप्सूल बरामद हुए

पुलिस भी हरकत में आ चुकी थी। एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया को भी इसकी भनक लगी। सारे हालात को देखने के बाद पुलिस को कुछ संदेह हुआ। 

जांच में पता चला कि  गुलाम रब्बानी मेडिकल वीजा पर अक्टूबर में भारत आया था। मगर चौंकाने वाली बात ये थी कि मेडिकल वीजा पर आया रब्बानी  अपनी चिकित्सा के लिए एक बार भी किसी अस्पताल में नही गया था। पुलिस को शक हुआ औऱ उसे कैट के एंबुलेंस से एम्स अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में दाखिल रब्बानी का इलाज के दौरान पता लगा कि उसने भारी संख्या में किसी तरह के कैप्सूल निगल लिए हैं। आखिरकार उसका आपरेशन किया गया औऱ उसके पेट से बड़े साइज के 57 कैप्सूल निकले। पालीथीन के बने इन कैप्सूल का वजन 525 ग्राम था और जब जांच किया गया तो सबकी आंखे खुली रह गई। इस कैप्सूल ंमें हेरोइन थे। बरामद हेरोइन की कीमत 2 करोड़ रूपये के आसपास है। डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक नशे के तस्करों के इस पूरे रैकेट के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
12-03-2026