Cyber Fraud Alert: Fake APK Scam से कैसे हो रही ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

फर्जी मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का खुलासा, जानिए कैसे बचें इस खतरनाक फ्रॉड से।
Fake APK Cyber Fraud Scam Awareness Delhi Police Case

साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। दिल्ली की Central District की Cyber Police ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो फर्जी मोबाइल ऐप के जरिए लोगों के फोन का कंट्रोल हासिल कर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल रहा था। यह मामला FIR No. 58/25 दिनांक 29.07.2025 से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता के साथ ₹1,20,999/- की ठगी हुई थी।

यह भी पढ़ेंः apk download वाले स्कैम से रहिएगा सावधान, जान लीजिए क्यों

Fake APK Cyber Fraud: कैसे हुआ पूरा फ्रॉड?

पीड़ित को एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि तुरंत भुगतान नहीं किया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद “Customer Support APK” नाम का एक मोबाइल ऐप WhatsApp पर भेजा गया और इंस्टॉल करने के लिए कहा गया।

जैसे ही ऐप इंस्टॉल हुआ, ठगों ने फोन का पूरा कंट्रोल हासिल कर लिया और कई डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए ₹1,20,999/- निकाल लिए।

डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक इस केस की जांच एसीपी पदम सिंह राणा की निगरानी और साइबर थाने के एसएचओ इंसपेक्टर योगराज दलाल के नेतृत्व में एसआई रणविजय सिंह आदि की टीम ने किया। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया से अभय साहनी नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ उमेश रजज्क को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

क्या था आरोपियों का नेटवर्क?

आरोपी Telegram IDs के जरिए फर्जी APK बेचते थे। एक APK की कीमत लगभग ₹4,000/- रखी गई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 40–50 malicious APK बेच चुके थे, 20–25 लोगों को ठग चुके थे। APK इस तरह बनाए जाते थे कि एंटीवायरस पकड़ न सके

आरोपी ने यह तकनीक YouTube, Telegram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सीखी थी।

बरामदगी (Recovery Details)

पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया:

  • 11 मोबाइल फोन (05 iPhone, 03 Google Pixel, 03 Android)
  • 11 डेबिट कार्ड (09 Jio Payment Bank, 02 NSDL Payment Bank)
  • Ledger Nano S Plus crypto hardware wallet
  • 08 SIM कार्ड
  • एक कार (भाई के नाम पर खरीदी गई, जांच जारी)
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? |
21-07-2026