झारखंड में इस पर्षद ने की 100 से अधिक विरासत स्थल का चयन, जानिए पूरी बात

झारखंड

झारखंड जैव विविधता पर्षद ने प्रदेश में एक और अनोखी पहल शुरू की है। ढारखंड जैव विविधता पर्षद ने 100 से अधिक विरासत स्थलों का चयन किया है। पर्षद का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन झारखंड जैव विविधता पर्षद के संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह सदस्य सचिव के मार्गदर्शन में मंगलवार से शुरु किया गया
जिसके मुख्य अतिथि मो. अबूबकर सिद्धिक, सचिव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार एवं विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार PCCF Hoff थे |

झारखंड में पर्षद ने सौ से अधिक विरासत स्थल का चयन किया


सदस्य सचिव ने अपनी अभिभाषण में विस्तृत रूप से पर्षद की गतिविधियों के बारे में बताया और पर्षद द्वारा 115 जैव विविधता विरासत स्थल का चयन किया गया है जिसका प्रबंधन विकास जैव विविधता प्रबंधन समितियों द्वारा किया जाएगा एवं वन क्षेत्र के बाहर की जैव विविधता की संरक्षण के लिए विभिन्न संस्थाओं के साथ एम ए यू भी किया गया है
मुख्य अतिथि मो. अबूबकर सिद्धिक ने अपनी अभिभाषण में कहा कि प्रकृतिक आपदाएं दिन प्रति दिन बढ़ रही है। विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक Hoff ने कहा की राज्य की जैव विविधता का संरक्षण एवं संवर्धन जरूरी है इसके लिए पंचायत स्तर में समितियां का गठन किया गया है।


पर्षद द्वारा संकलित त्रिमासीक जर्नल(Synergy of Article on Natures Journey on Ecosystem, Ecology and Vital Indices For Life ),पुस्तक खोरठा भाषा में धरती पर जीवन की विविधता , झारखण्ड राज्य में जैव विविधता अधिनियम का क्रियान्वयन एवं पुस्तिका जैव विविधता विरासत स्थल हमारी प्रकृति का अमूल्य धरोहर , जैव विविधता (संशोधन)अधिनियम ,2023 एक संक्षिप्त विवरण,जैव विविधता संरक्षण के लिए स्थानीय समुदायों का सशक्तिकरण का विमोचन किया गया साथ ही जैव विविधता के जागरूकता हेतु विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स तीन माह एवं छह माह का भी उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में राज्य की विभिन्न जिलों से जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्य पर्षद द्वारा चयनित इंटर्न Resource person Content इत्यादि मुख्य रूप से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया साथ में विभिन्न क्षेत्रों में जैव विविधता के प्रति उत्कृष्ट प्रदर्शन के लोगो को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

इसमें अभिरूप सिन्हासारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी,आदिल अजीम जिला परिषद के एवं विभिन्न समिति के अध्यक्ष सचिव सदस्य नीता तिर्की, नीलम तिर्की, इंदु तिग्गा, संजू देवी, कम्मू देवी, जहाना प्रवीण, रोहित दागी पर्षद के तकनीकी पदाधिकारी हरि शंकर लाल एवं इंटर्न पल्लवी भारती को दिया गया।

दो दिनों तक की तकनिकी सत्र में विभिन्न जैव विविधता अधिनियम 2002 से संबंधित ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्वेश्य से पर्षद द्वारा चयनित रिसोर्स पर्सन कंटेंट writer को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, डॉ प्रसेनजीत मुखर्जी, डॉ हर्पित सिंह एवं प्रभात कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया साथ में लघु वन उपज इत्यादि की प्रदर्शनी भी लगाई गई|
इस कार्यक्रम में पर्षद के मनीष कुमार,सुनील कुमार,धीरेन्द्र कुमार,मोनी कुमारी एवं विभिन्न महाविद्यालय से चयनित इंटर्न नेहा,एलिस,स्वाति,सुष्मिता,प्रीति,आयुषी ने भाग लिया |

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें? कब आएगा रिजल्ट ? | सावधान हो जाइए gift card scam से, जानिए साइबर क्रिमिनल क्यों करते हैं पसंद | मेटा के नए नियम क्या हैं? आपके लिए क्या बदला ? जान लें सारी बात | E-RUPEE: ई-रुपया क्या है? क्या है इसका फायदा और कैसे करता है काम ? आपके काम की जानकारी | शुक्र ग्रह को कमजोर कर सकती हैं आपकी ये फैशन आदतें! रिश्तों और पैसों पर भी पड़ता है असर | अरुणाचल में औषधीय पौधों और आयुर्वेद को वन विभाग का साथ, इटानगर में बना “चरक कॉन्फ्रेंस हॉल” | whatsapp पर सुरक्षित कैसे रहें ? बुजुर्गों को जरुर जाननी चाहिए ये पांच सुरक्षा सुविधाएं | छत्तीसगढ़ में 50 परिवारों की सनातन धर्म में वापसी | भजन, प्रार्थना, हवन और रूद्राभिषेक से मिलता है सुखः सहरसा गायत्री पीठ का संदेश | NEET MBBS Admission Scam 2026: दिल्ली में फर्जी एडमिशन रैकेट का पर्दाफाश |
09-05-2026