cyber security का यह टिप्स आपके बड़े काम का है ध्यान से जान लीजिए

cyber security

cyber security आजकल सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके लिए हर आदमी चिंतित है। सभी के मन में आशंका बनी रहती है कि पता नहीं कब वह किसी cyber criminal का शिकार हो जाए। इस पोस्ट में आपको cyber security का एक आसान सा टिप्स बताने जा रहे हैं। इसे जानकर आप साइबर बदमाशों से अपना या अपने जानने वालों का बचाव कर सकते हैं।

cyber security का खास टिप्स

साइबर बदमाशों द्वारा अंजाम दिए गए विभिन्न वारदातों के बारे में आपने पढ़ा, देखा या जाना होगा। इस सभी वारदातों में आपने देखा होगा कि साइबर अपराधी लालच और डर दिखाकर ठगी करते हैं। असली खतरा होता है उनकी बातों में, उनसे बातचीत या उनके बहकावे में आने से ही आदमी शिकार होता है।

यानी साइबर बदमाश किसी न किसी तरह से अपने शिकार को खुद में व्यस्त यानि इंगेज करते हैं। जैसे होटल,हेलीकाप्टर बुकिंग फ्रॉड, लिकर की होम डिलीवरी,केवाईसी,कस्टमर केअर आदि फ्रॉड सिर्फ विज्ञापनों और बातों में वयस्त करके ही होते हैं। मतलब साफ है साइबर क्राइम से बचने का मूल मंत्र है–’डिसइंगेजमेंट’ यानि आप किसी अंजान व्यक्ति के बातों में फंस ना जाएं।

साइबर बदमाशों के जाल में ना फंसने के लिए अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स ना उठाएं, संदिग्ध मैसेज पर क्लिक ना करें। अज्ञात लिंक को डाउनलोड ना करें। किसी भी विज्ञापन को वेरीफाई करने के लिये सबसे सही तरीका है दिए गए एड्रेस और फ़ोन नंबर को वेरीफाई करना। अगर फिर भी गलती हो जाए तो तुरंत डिवाइस को ‘एयरप्लेन मोड’ में लें।

इसके बाद रुकें, सोचें, और समझें – यह संदेश या कॉल किसलिए थी? संभावित खतरे का आकलन करें और तुरंत अपने डिवाइस को सुरक्षित करें और डिजिटल अरेस्ट,सेक्स्टोर्सन या अन्य थ्रेट के मामले में अपने किसी परिचित और पुलिस को तुरंत बताये। याद रखिए सावधानी ही सुरक्षा है! साइबर स्मार्ट बनें, सतर्क रहें

यह भी पढ़ेंः

Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट | जीवन में सफलता का आधार है सत्कर्म का महत्व |
11-06-2026