debit credit card को इस तरह कर सकते हैं सुरक्षित

debit credit card

debit credit card का इस्तेमाल करते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ लीजिएगा। इस पोस्ट में debit credit card को सुरक्षित करने का रामबाण उपाय बताया गया है। यह पोस्ट दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में तैनात इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की मदद से लिखा गया है। पोस्ट का मकसद आपको सुरक्षित करना है। इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें और debit credit card को कर लें सुरक्षित।

card के cvv नंबर का उपाय

डेबिट क्रे़डिट कार्ड को उसके cvv नंबर के उपाय से कैसे सुरक्षित किया जा सकता है इसे ठीक से समझ लें। यह उपाय आपको कई तरह की जालसाजी से बचा सकता है। अपने कार्ड से CVV नंबर (credit & debit card के पीछे लिखा 3 अंको का Customer Verification Value)को छिपाने या हटाने से (इसके लिए CVV नंबर को अलग लिख लें और उस पर टेप चिपका दें ) कार्ड फ्रॉड से बचा जा सकता है, विशेष रूप से अनधिकृत ऑनलाइन लेन-देन के खिलाफ यह फायदेमंद है।

वास्तव में यह उपाय debit credit card के अनाधिकृत इस्तेमाल को रोकता है। जरा सोचिए कि आपके कार्ड की सारी जानकारी किसी को मिल जाती है। वह आपके कार्ड का उपयोग अपने स्वार्थ के लिए करना चाहता है। लेकिन अगर उसे आपके कार्ड के पीछे लिखा cvv नंबर नहीं पता तो वह कोई भी ऑनलाइन लेनदेन नहीं कर सकता।

यह उपाय धोखाधड़ी के जोखिम को भी कम करता है। कई ठग रसीदों या भौतिक लेन-देन के दौरान कार्ड की जानकारी ( कार्ड स्किम्मिंग/Cloning) द्वारा चुरा लेते हैं। बिना CVV के, इसका दुरुपयोग करना मुश्किल हो जाता है। CVV को याद रखना और इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित न करना सुनिश्चित करता है कि केवल आपको इसकी जानकारी हो, जिससे सुरक्षा बढ़ती है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर |
22-08-2026