up police bharti 2025: यूपी पुलिस भर्ती 2025 का आवेदन कैसे करेंगे जान लीजिए

up police bharti 2025

up police bharti 2025: यूपी पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है। पुलिस विभाग और कारगार विभाग में 28138 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर के 4543 पदों,आरक्षी के 19220 और बंदीरक्षकों के 2833 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अप्रैल-मई में रिक्तियां निकालेगा।

up police bharti 2025 के लिए आवदेन इस वेबसाइट पर

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष और डीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक up police bharti 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को http://uppbpb.gov.in वेबसाइट पर लगातार देखते रहना चाहिए। रिक्तियों से संबंधित सारी जानकारी जल्द इसी वेबसाइट पर उपलब्झ होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले साल ही 60244 पदों पर आरक्षियों की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। अब इन रिक्रूटों की ट्रेनिंग शुरू होने वाली है।

इतने सबइंस्पेक्टर के लिए requisition

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष व डीजी राजीव कृष्ण के मुताबिक 4543 सबइंस्पेक्टर की पदों के लिए मुख्यालय से requisition मिला है। इसमें सबइंस्पेक्टर महिला पीएसी के 106 पद, प्लाटून कमांडर/सबइंस्पेक्टर के 135 पद, विशेष सुरक्षा बल के प्लाटून कमांडर, सबइंस्पेक्टर पद के 60 और नागरिक सुरक्षा सबइंस्पेक्टर के 4242 पद हैं।

आरक्षी पदों पर होगी सीधी भर्ती

डीजीपी मुख्यालय से आरक्षी पद पर सीधी भर्ती के लिए 19220 पद का अधियाचन भेजा गया। इसमें आरक्षी पीएसी के लिए 9837 पद, आरक्षी यूपी विषेष सुरक्षा बल में 1341 पद, आरक्षी पीएसी महिला बदायूं, गोरखपुर लखनऊ महिला बटालियन में 2282 पद, आरक्षी नागरिक पुलिस के 3245 पद, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस के 2444 पद, आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 71 पद शामिल हैं। इनके लिए अप्रैल में विज्ञापन निकलेगा।

बंदीरक्षक पदों पर भी होगी भर्ती

कारागार मुख्यालय बंदीरक्षक यानि जेलवार्डर के 2833 पदों पर नियुक्तियां होंगी। कंप्यूटर आपरेटर के 1153 पदों पर, रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल मई में शुरू हो जाएगी। कुशल खिलाड़ी के तहत नागरिक पुलिस के सबइंस्पेक्टर के 91 पद व आरक्षी के 372 और पीएसी के आरक्षी के 174 पदों पर कार्रवाई पहले से ही चल रही है।

यह भी पढ़ें

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा | ADM बनकर करता था करोड़ों के सपने पूरे करने का दावा, 60 लाख की ठगी का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | Silent Call Scam Alert: क्या आपके फोन पर भी आती हैं साइलेंट कॉल? जानिए साइबर ठगों की नई चाल | ILOVEYOU Virus से Love Trap Scam तक: इंटरनेट पर प्यार कैसे बन जाता है साइबर ठगी का सबसे खतरनाक हथियार? | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल |
21-06-2026