cisf: हरियाणा के नूह में सीआईएसएफ की दो बटालियन की जल्द होगी स्थापना

cisf
👁️ 609 Views

cisf: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (cisf) हरियाणा के नूह में अपनी पहली महिला रिजर्व बटालियन स्थापित करने जा रहा है। यह कदम 11 नवंबर, 2024 को गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा इस उद्देश्य के लिए 1,025 पदों के सृजन की मंजूरी के बाद उठाया गया है। हरियाणा सरकार ने नूह में 50 एकड़ भूमि आबंटित की है, जिसका सीआईएसएफ द्वारा मूल्यांकन किया गया और इसे महिला बटालियन की स्थापना के लिए उपयुक्त पाया गया।

cisf के बटालियन के लिए मिल गई है मंजूरी ऐसे होगा गठन

cisf के आसूचना विभाग के आईजी श्रीकांत किशोर के मुताबिक बटालियन की स्थापना हेतु प्रस्ताव गृह मंत्रालय को प्रस्तुत किया गया और 24 जनवरी, 2025 को स्वीकृति प्राप्त हुई है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सीआईएसएफ की प्रमुख इकाइयाँ जैसे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई), दिल्ली मेट्रो, संसद भवन, केंद्र सरकार भवन सुरक्षा को विशेष रूप से हाई-अलर्ट स्थितियों में महिला कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, आगामी जेवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन में आने से महिला सुरक्षा कर्मियों की मांग और अधीक बढ़ने की संभावना है।

बल का मानना है कि नूह में महिला बटालियन की स्थापना न केवल लागत प्रभावी होगी, बल्कि परिचालन रूप से भी व्यवहारिक रहेगी। इससे सीआईएसएफ अपनी एनसीआर-आधारित इकाइयों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित महिला कर्मियों की त्वरित तैनाती सुनिश्चित कर सकेगा। यह बटालियन आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित होगी, जिससे इसकी दक्षता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

इसके अतिरिक्त, cisf ने हाल ही में गृह मंत्रालय की मंजूरी से हरियाणा के नूह स्थित इंद्री गांव में एक अलग भूमि का अधिग्रहण किया है, जहां इसकी पहली रिजर्व बटालियन को स्थानांतरित किया जायेगा। वर्तमान में यह बटालियन अस्थायी रूप से मध्य प्रदेश के बडवाहा में स्थित है। दोनों बटालियनों की निकटता सीआईएसएफ की परिचालन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, जिससे वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की संवेदनशील इकाइयों की आवश्यताओं को और प्रभावी रूप से पूरा कर सकेगा।

यह भी पढ़ें

     

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026