बंटी बबली की हाईटेक जोड़ी का कारनामा अब तक सौ

साऊथ ईस्ट दिल्ली की साईबर सेल ने हाईटेक बंटी औऱ बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। इन पर सौ से अधिक लोगों को चूना लगाने का आरोप है। गिरफ्तार महिला 27 साल का नाम नैना सिंघल उम्र 27 साल है और वह बीटेक की शिक्षा प्राप्त है जबकि उसका साथी 27 वर्षीय चेतन सोनी ने डबल एमबीए किया हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मशहूर नौकरी डाट काम ने शिकायत की थी कि उसके नाम पर कुछ लोग भोले भाले लोगों को जॉब दिलाने के नाम पर लूट रहे हैं। इस शिकायत पर साईबर सेल ने मामाला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लिए एसीपी केपी सिंह की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच औऱ काफी मश्क्कत के बाद पुलिस ने गाजियाबाद वसुंधरा के सेक्टर 3 मे छापा मारकर चेतन सोनी को गिरफ्तार किया। पता चला कि फेक आईडी के सहारे चेतन ने मनीष कुमार के नाम से बैंक खाता खोल रखा था जिसके माध्यम से वह नौकरी के इच्छुक लोगों से पैसे वसुलता था। जांच के बाद नैना को भी उसके साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि 2016 में दोनों ग्रेटर नौएडा की एक कंपनी में साथ-साथ काम करते थे। यही उनकी दोस्ती हुई। दोनों ना केवल उच्च शिक्षा प्राप्त थे बल्कि दोनो तकनीकी रूप से भी काफी मजबूत थे। तुरंत पैसा कमाने की फिराक में दोनों ने मिलकर साजिश रची। और ग्रेटर नोएडा से नौकरी छोड़ दी।

इसके बाद दोनों ने मिलकर स्ट्रोब ग्रुप के नाम से फर्म खोली औऱ नौकरी डाट काम के साथ रिक्रूटर के रूप में पंजीकृत हो गए। गौरतलब है कि स्ट्रोब ग्रुप अमरीकी कंपनी है। इसके बाद दोनों ने एक वेबसाइचट डोमेन भी ले लिया जिसका नाम रखा गया firstnaukri.com और unileverindia.com दोनों बड़ी कंपनियों के नाम से मिलते जुलते नाम जानबूझकर रखे गए।     https://youtu.be/6uJEHVnksxA

इसके बाद नौकरी के इच्छुक लोगों को इस फर्जी वेबसाइट के माध्यम से संपर्क किया जाने लगा। ठगी के शिकार लोगों के लगता था कि उनके पास नौकरी डाट कताम से ही फोन आया है। इसके बाद उन लोगों को फर्जी लेटर औऱ ईमेल के सहारे नौकरी का ऑफर दिया जाता था। ऑफर के साथ उनसे 4650 से लेकर 5450 विभिन्न खर्चों की आड़ में जमा करा लिया जाता था। फर्जी आईडी से खोले बैंक खाते में जैसे ही पैसे जमा होते थे बंटी बबली की यह जोड़ी पैसे निकाल लेती थी।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो लैपटाप सहित कई चीजें बरामद की है। चेतन ने एचआर मार्केटिंग औऱ टूरिज्म मे एमबीए कर रखा है। साइबर क्राइम के लिए उसने रवि और मनीष नाम के फर्जी आईडी बना रखे थ।

 

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा | ADM बनकर करता था करोड़ों के सपने पूरे करने का दावा, 60 लाख की ठगी का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | Silent Call Scam Alert: क्या आपके फोन पर भी आती हैं साइलेंट कॉल? जानिए साइबर ठगों की नई चाल | ILOVEYOU Virus से Love Trap Scam तक: इंटरनेट पर प्यार कैसे बन जाता है साइबर ठगी का सबसे खतरनाक हथियार? | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल | सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ | आम के पत्तों का धार्मिक महत्व: शुभ कार्यों में क्यों किया जाता है इस्तेमाल? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण | सुख-दुख का रहस्य क्या है? संचित कर्म, प्रारब्ध और मां गंगा की महिमा को समझिए | ‘होगी जय… हे पुरुषोतम नवीन!’: आत्मविश्वास, पुरुषार्थ और सकारात्मक सोच का संदेश देती है जय प्रकाश आजाद की नई पुस्तक | ईश्वर पर विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है, जानिए गुरु वचनों का संदेश |
20-06-2026