दिल्ली विश्वविद्यालय में ये हैं दिल्ली पुलिस के प्रबंध

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा मुहैया करना पुलिस के लिए हमेशा एक चुनौती रही है। लेकिन इन चुनौतियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार कई विशेश प्रबंध किए हैं। दिल्ली विश्विद्यालय के नार्थ कैम्पस  इलाके में कई ठोस कदम उठाए गए है। हर कॉलेज के अंदर ओर बाहर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है ताकि विश्विद्यालय मं सुरक्षा का माहौल हौ जरूरत पड़ने पर तुंरत पुलिस मदद मिल सके।  

रैगिंग  जैसे संगीन अपराध से बचने के लिए हर कॉलेज के बाहर एन्टी रैगिंग डेस्क भी बनाया गया है। ताकि विश्विद्यालय में किसी भी फ्रेशर छात्र या छात्राओं के साथ  कोई भी सीनियर छात्र  रैंगिंग न कर सके। पुलिस ने इस बार प्रचार का तरीका भी अलग से अपनाया है। कॉलेज आने वाले सभी छात्राओं को पंपलेट भी दिया जा रहा  है जिसमें रैगिंग से जुड़े तमाम फ़ोन नंबर और मेल आईडी है ताकि जब भी इस तरह की समस्या आये तो छात्र मदद ले सके।

ड्यूटी पर तैनात  पुलिसकर्मी फ्रेशर छात्राओं को दिल्ली पुलिस का हिम्मत प्लस एप्प  डाऊनलोड भी करवा रहे है। ताकि  एप्प के जरिये हर तरह की मदद मिल सके। इतना ही नही ईव टीजिंग, चैन स्नैचिंग से छात्राओ को सुरक्षित रखने के लिए महिला बाइक सवार पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे से लेकर शाम5 बजे तक पेट्रोलिंग करती रहती है। ऐसा इसलिए कि बादमशों के बीच पुलिस की मौजूदगी की खौफ रहे। छात्राओ को सड़क छाप  मजनुओं से बचाने के लिए सादे कपड़ो में पुलिसकर्मी गस्त लगा रहे है। ताकि छात्राएं बेखौफ, निडर हो कर पढ़ाई कर सके।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026