Crime alert: दिल्ली मे भारी मात्रा में हथियार बरामद, देश के तीन राज्यों में 20 सालों से कर रहे थे सप्लाई

crime alert

Crime alert: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में एक ऐसा गैंग आया है जो सालों से देश के तीन राज्यों में बदमाशों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से भारी मात्रा में पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक इस गैंग ने प्रगति मैदान सुरंग में हुए सनसनीखेज लूटपाट में भी हथियारों की सप्लाई की थी।

Crime alert: ऐसे मिला सुराग

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांतिया के मुताबिक यह गिरफ्तारी एसीपी अनिल कुमार की निगरानी और स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत के नेतृत्व में एसआई विनीत, मनोज, प्रवीण, योगेश, एएसआई यशपाल, राजीव, पवन, आदेश, हेडकांस्टेबल देवेन्द्र, बाल किशन, कालूराम, कांस्टेबल रवि, मनरूप, विक्की, धीरज और महिला सिपाही रेणु तागे और रेणु की टीम ने की है।

गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 5 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 6 देशी पिस्टल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। टीम के एएसआई मनोज कुमार तोमर को सूचना मिली थी कि कुलदीप उर्फ लुंगाड़ बंदूक लेकर डकैती की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई जिसके दौरान कुलदीप के घर से एक सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुआ। प्रदीप ने उसे प्रवीण नामक हथियार डीलर से संपर्क करवाया। प्रवीण दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में हथियार सप्लाई करता था।

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रवीण की तलाश शुरू की। सघन जांच के बाद प्रवीण को रोहतक के इस्माइला से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 6 देशी कट्टे औऱ 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रवीण से पूछताछ के बाद मेरठ से जुल्फिकार उर्फ हाजी गुड्डू को भी गिरफ्तार किया गया। उसके घर से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पता चला कि वह 20 सालों से हथियार सप्लाई में लिप्त है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले |
17-08-2026