crime story-63 साल की उम्र में कई गर्ल फ्रेंड रखने वाले इस चोर की सीसीटीवी देखिए

👁️ 553 Views

crime story इस चोर की कहानी और चोरों से जुदा है। बालिग होने के साथ ही अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले इस चोर का नाम बंधु सिंह है। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि इस चोर की उम्र 63 साल की हो चुकी है। जरा सोचिए 18 साल से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले इस चोर 45 साल से क्राइम कर रहा है। क्राइम करने का इसका मकसद जानकर तो आप औऱ भी हैरान रह जाएंगे।

crime story

कई युवा जहां गर्ल फ्रेंड के लिए ना जाने कितने जतन करते हैं वहीं 63 साल के इस चोर के जीवन में एक दो नहीं आधा दर्जन के करीब गर्ल फ्रेंड हैं।और यह उन पर बेइंतहां खर्च करता है। इसी खर्च के लिए ये चोरी करता है।

63 साल की उम्र तक अविवाहित बंधु सिंह शायद पकड़ में भी नहीं आता लेकिन दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक फैक्टरी में चोरी करते समय वह तीसरी आंख से बच नहीं सका। उतरी दिल्ली की सराय रोहिल्ला पुलिस ने 63 साल के इस आशिक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में बंधु सिंह चोरी के 20 केसों के मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया है।https://youtu.be/jC6FTdeHUVw

डीसीपी नुपुर प्रसाद के मुताबिक, आरोपी बंधु सिंह ने दो दिन पहले सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी करतूत कैद हो गई थी। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी की धरपकड़ के लिए एसीपी सराय रोहिल्ला पीयूष व एसएचओ राम चंद्र की देखरेख में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और फिर वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए आरोपी की हुलिया के आधार पर जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी के बारे में सुराग हाथ लगा। उसे गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की सौ फीसदी रिकवरी कर ली।https://youtu.be/uH3xHZq5VgM

पुलिस को आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने बालिग होने के बाद से ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। उसे गर्ल फ्रेंड रखने का शौक है औऱ चौकाने वाली बात ये है कि इस उम्र में भी उसकी करीब आधा दर्जन गर्ल फ्रेंड हैं। उनके खर्च पूरे करने के लिए वह चोरी और झपटमारी की वारदात को अंजाम देता। वह पिछले 20 सालों से मंगोलपुरी, नांगलोई, सुल्तानपुरी, भलस्वा डेयरी व अन्य इलाकों में एक्टिव है। वह कई बार पकड़ा गया और जेल भी गया। अब वह जेल से छूटने के बाद आनंद पर्वत इलाके में रहने लगा था। उम्र के इस पड़ाव में भी उसने अपने शौक नहीं बदले। करीब 63 साल की उम्र में भी उसकी गर्लफ्रेंड हैं। फिलहाल पुलिस बंधु सिंह से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने उससे दो लैपटॉप, एक एलईडी टीवी और पांच हजार रुपए बरामद किए हैं।

bore in gun-क्या आप जानते हैं किसी बंदूक में बोर का क्या मतलब होता है, क्यों कहा जाता है .12 या .32 बोर की बंदूक

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को |
09-03-2026