sapne me pati patni ki ladai: सपने में पति-पत्नी की लड़ाई दिख जाए तो समझ लीजिए क्या मिल रहा संकेत

sapne me pati patni ki ladai

sapne me pati patni ki ladai: सपने भी कई बार अजीब संकेत देते हैं। सपने में दिखने वाली घटनाएं कई बार असली जिंदगी से अलग होती हैं। मगर स्वप्न शास्त्र सभी सपनों का अर्थ बताता है। इसके मुताबिक बंद आंख से देखे गए सपने जीवन में होने वाली किसी ना किसी घटना के बारे में संकेत देते हैं। सपने का मतलब सझ कर उसके मुताबिक थोड़ बहुत उपाय कर लें तो जीवन में कई बुरी चीजों को दूर किया जा सकता है। इस लेख में सपने में होने वाली पति-पत्नी की लड़ाई का मतलब जानते हैं।

sapne me pati patni ki ladai: सपने में पति-पत्नी का झगड़ा देखना

पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है। पति-पत्नी का झगड़ा सपने में हो या फिर असल जिंदगी में हमेशा कुछ ना कुछ अशुभ संकेत लिए रहता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आमतौर पर ऐसा सपना वैवाहिक जीवन में चल रही गड़बड़ी का संकेत देता है। ऐसे सपने का मतलब खराब परिस्थति भी है। इसके अलावा यह सपना सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि का संकेत लिए आता है। बताते हैं कि यह सपना आर्थिक नुकसान का सूचक भी होता है।

झगड़ा का सपना

अगर पत्नी को नींद में ऐसा सपना आए कि उसका पति से झगड़ा हो रहा है। तो बताया जाता है कि ऐसा सपना यह संकेत देता है कि निकट भविष्य में आपका अपने पति के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। अगर आपको ऐसा सपना आए तो सावधान हो जाना चाहिए। मतभेद से पहले ही मामले को सुलझा लेना बेहतर होता है। ऐसा सपना भविष्य में आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर टकराव का संकेत देता है। इसलिए ऐसे सपने को हल्के में ना लें।

इसके विपरीत सपने में यदि पति को मुस्कुराते हुए देखें तो यह सपना शुभ होता है। ऐसा सपना आपके सुखद वैवाहिक जीवन का संकेत देता है। यही नहीं यह सपना आपको आने वाले शुभ समाचार का संकेत भी हो सकता है।

अस्वीकरणः यह जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी और सामाजिक मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता। किसी भी जानकारी का इस्तेमाल करने से पहले उसकी सत्यता को जरूर जांच लें।

काम की खबरेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल |
28-09-2026