Kolkata doctor Death case:सीमेन से क्या मिलेगा, किसका होगा डीएनए, फिंगर प्रिंट बताएगा सच

Kolkata doctor death case

Kolkata doctor Death case: क्या डॉक्टर रेप हत्याकांड आरोपी संजय राय की शैतानी दिमाग की उपज है या इसमें और लोग भी शामिल हैं। सबूत के रूप में जिस 150 मिली सीमेन का जिक्र किया जा रहा है उससे क्या पता लग सकता है। क्या इससे इस कांड में सीधे या पर्दे में शामिल लोगों का पता लग जाएगा। मैंने इसी सच को जानने के लिए अपने क्राइम जर्नलिज्म के छाई दशक से ज्यादा के अनुभव से काम लिया। कई लोगों से बात की और पता लगा कि सच जानने के लिए अभी सीबीआई को बहुत कुछ करना बाकी है।

Kolkata doctor Death case: अब आगे क्या

कोलकाता कांड में क्या सबूत है कि इसमें कई लोग शामिल हैं या यह सिर्फ बलात्कार और हत्या का मामला है। सीबीआई ने इसके लिए साइको टेस्ट का सहारा लिया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय राय साइकोलॉजी टेस्ट करने वाली एक विशेष टीम कोलकाता पहुंची है। साइकोलॉजी (Psychology) को जानने के लिए किए जाने वाले इस टेस्ट के ज़रिये उसकी आदतों और व्यवहार के साथ-साथ उसकी समझ को भी समझने का प्रयास किया जाता है।

इससे सीबीआई यह जानने की कोशिश करेगी कि आरोपी अकेले वारदात करने में सक्षम है या उसे किसी की मदद लेने की जरूरत है। उधर आर जी कर मेडिकल कालेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार पूछताछ जारी है।
उपरोक्त दोनों कोशिशों के माध्यम से कांड के पूरे सच को सामने लाने की कोशिश हो रही है। मगर जानकारों का मानना है कि 150 मिली सीमेन का तब तक कोई महत्व नहीं है जब तक डीएनए फिंगरप्रिंटिंग करके लोगों की संख्या की पहचान न कर ली जाए।

यानि कांड मेंकितने लोग शामिल हैं इसका पता लगाने के लिए सीबीआई को डीएनए पर काम करना होगा।डीएनए की जांच से ही यह पता लग सकेगा कि कांड में एक से अधिक लोग शामिल हैं या केवल एक ही आदमी की सारी करतूत है औऱ सब कुछ केवल हाइप है। जल्द ही हाजिर होंगे उम्मीद है आप चैनल को सबस्क्राइब जरूर कर देंगे। साथ ही वीडियो को लाइक जरूर कीजिएगा।

यह भी पढ़ें:

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026