चिलचिलाती गर्मी की मार कितनी झेल सकता है इंसान का शरीर जानिए

चिलचिलाती गर्मी

चिलचिलाती गर्मी! उफ्फ इतनी गर्मी हो रही है कि लोग दिन तो क्या रात में भी घर से निकलने में दस बार सोचते हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर के कई इलाको में भीषण गर्मी तो है ही। धूप की तपिश और उमस मिलकर इंसान को पंखा और एसी के नीचे से निकलने नहीं दे रहा है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि हमारा शरीर कितनी गर्मी झेल सकता है। यानि की हमारा शरीर कितना तापमान झेल सकता है। आइए आज इस बात को जानते हैं।

कितना तापमान झेल सकता है इंसान का शरीर

इंसानी शरीर का सामान्य तापमान 98.9 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। यह बाहरी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर होता है। विज्ञान के मुताबिक इंसान गर्म खून वाला स्तनधारी जीव है। वह 42 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान झेल सकता है। इंसान के शरीर में “होमियोस्टैसिस” होता है जो इसे अधिक तापमान में सुरक्षित रखता है। इससे ज्यादा तापमान इंसानी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

ये तापमान है परेशानी

वेबसाइट http://abplive.com ने लंदन स्कूल ऑफ हाइनिज की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि 2050 तक गर्मी से होने वाली मौतों में 257 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। विज्ञान के मुताबिक इंसान का शरीर 35-37 डिग्री का तापमान आराम से झेल सकता है। जब तापमान 40 डिर्गी या इसके आसपास हो जाता है तो परेशानी शुरू हो जाती है। इंंसान के लिए 50 डिग्री तक का तापमान बर्दाश्त करना काफी मुश्किल हो सकता है।

ये तापमान अगर इससे ज्यादा हो जाए तो इंसान की जिंदगी भी मुश्किल में पड़ सकती है। मेडिकल जर्नल लैेंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000-2004 और 2017-2021 के बीच के 8 सालों में भारत में गर्मी की प्रकोप अत्यधिक रहा। इस दौरान गर्मी से होने वाली मौतों में 55 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि पारा 45 डिग्री हो तो बेहोशी, चक्कर, घबराहट और ब्लड प्रेशर कम होने जैसी शिकायत आम बात है। 48-50 डिग्री होने पर मांसपेशियां जवाब दे सकती हैं जो मैत की वजह बन सकती है।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या |
23-06-2026