Arvind Kejriwal-केजरीवाल को मिली कौन सी जमानत, रेगुलर और अंतरिम में क्या है फर्क

Arvind kejriwal

Arvind Kejriwal-अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। यह जमानत 1 जून तक के लिए है। कोर्ट ने रिहाई की बात कहते हुए यह भी कहा है कि केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। क्या आप जानते हैं कि केजरीवाल को मिलने वाली अंतरिम राहत और रेगुलर जमानत में क्या फर्क है। आइए आज आपको बताते हैं दोनों तरह की जमानत में क्या अंतर होता है

Arvind Kejriwal Bail

अंतरिम जमानत का अर्थ होता है एक सीमित समय के लिए दी जाने वाली बेल। कई मामलो में कोर्ट कई शर्तों के साथ अंतरिम जमानत देती है। अंतरिम जमानत की आखिरी तारीख के बाद व्यक्ति को सरेंडर करना पड़ता है। अंतरिम राहत वाली बेल तभी मिलती है जब नियमित या एंटीऑप्टटरी जमानत का कोइ आवेदन सुनवाई के लिए लंबित नहीं होता है। कुछ मामलो में कोर्ट अंतरिम जमानत की समय सीमा को बढ़ा भी सकती है।

नियमित जमानत के लिए कोई भी आरोपी कोर्ट में आवेदन कर सकता है। कोर्ट सीआरपीसी की धारा 437 और 439 के तहत आरोपी को नियमित जमानत दे सकती है। रेगुलर बेल के अलावा एक और बेल होती है जिसे अग्रिम जमानत कहा जाता है। यह जमानत किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी से पहले मिलती है। जब किसी व्यक्ति को यह लगता है कि वह गिरफ्तार हो सकता है तो वह कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दे सकता है।

अग्रिम जमानत हर तरह के मामलो में नहीं मिलती। यह मामले की संवेदनशीलता पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। जैसे हत्या, रेप जैसे गंभीर आपराधिक मामले में अग्रिम जमानत नहीं मिलती है। ऐसे में व्यक्ति को नियमित जमानत के लिए सबसे पहले निचले कोर्ट मे आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद वह उच्च अदालतों में जमानत का आवेदन लेकर जा सकता है।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
22-09-2026