chana khane ke fayde-चना किसे नहीं पसंद। बात अगर चने की की जाए तो इसके खाने से कई फायदे बताए गए हैं। चना को शरीर के लिए रामबाण माना गया है। चना खाने से वजन भी कंट्रोल होता है। इसे खाने से दिल की सेहत भी मजबूत बनी रहती है। चने में प्रोटीन, फाइबर, मैंगनीज, फोलेट, फास्फोरस, तांबे, फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आइए जानते हैं चना खाने के फायदे।
chana khane ke fayde Hindi-चना से कई समस्याओं से मिलती है राहत
पेट की कब्ज से परेशान हैं तो भुना चना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सुबह खाली पेट चना खाने से भी कब्ज में राहत मिलती है। इससे डाइजेशन भी अच्छी रहती है। इसे खाने से पेट से जुड़ी और भी कई समस्याओं से राहत मिल जाती है। चना दिल की सेहत को ठीक रखता है। इसमें मैगनीज, फोलेट, फास्फोरस और तांबे जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखते हैं।
चने में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है जबकि फाइबर और प्रोटीन प्रचुर होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करते हैं। यह फास्फोरस का भी स्त्रोत होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। मैगनीज ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है इसलिए अगर किसी को डायबिटीज है तो वह चना आराम से खा सकता है। यह ब्लड शुगर में लाभ देगा।
अगर आप वजन कम करता चाहते हैं तो खाने में चना को तुरंत शामिल कर लें। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आप बार-बार खाने से बच जाते हैं। जिससे पाचन शक्ति मजबूत बनी रहती है।
पढने योग्य-
- कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत
- QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच
- WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी
- एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत?
- साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा
अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवन सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com लेख में छपे किसी भी तथ्य के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी चिकत्सिय प्रयोग से पहले उचित डॉक्टर से सलाह जरूर लें। )






