ashwagandha ke fayde-आयुर्वेद में कई सारी ऐसी जड़ी बूटियां हैं जो कई बीमारियों में चमत्कारी रूप से काम करती हैं। अश्वगंधा भी ऐसी ही ताकतवर औषधि है जो हर बीमारी का नाश कर सकता है। इसे खाकर कई कठिन रोगों को भी समूल दूर किया जा सकता है। अधिकतर लोग इसे सही तरीके से नहीं लेते हैं। इसलिए अश्वगंधा खाने से मिलने वाला पूरा लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाता है। इस लेख में जानेंगे इसके बारे में सब कुछ।
ashwagandha ke fayde-इन बीमारियों में सीधा लाभ देता है अश्वगंधा
अश्वगंधा खाने से जिन बीमारियों से छुटकारा मिलता है उनमें तनाव और चिंता, मांसपेशियों की कमजोरी, नींद ना आने की समस्या, पुरुषों में टेस्टोस्टोरेन की कमी, कमजोर फर्टिलिटी, फोकस और याददाश्त में कमजोरी, ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसिराइड का खराब स्तर। अश्वगंधा खाने से इन बीमारियों के अलावा भी बहुत सारे लाभ मिलते हैं। लेकिन इसे खाने का तरीका और समय के बारे में खास ख्याल रखना चाहिए।
खाने का तरीका
दवा की दुकानों पर अश्वगंधा की गोली मिलती है। वैसे इसका चूर्ण भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रात में सोने से 30 मिनट पहले अश्वगंधा की 1 गोली गुनगुने दूध के साथ लिया जा सकता है। वैसे 1/4 चम्मच अश्वगंधा का पावडर सौंफ-अजवायन के चाय में मिलाकर पीने की भी सलाह दी जाती है। कई लोग इसे सुब खाली पेट भी लेते हैं। यह भी उतना ही असरदायक है।
अश्वगंधा को कई फायदों के लिए जाना जाता है। इससे इम्यून सिस्टम को भी बढ़ावा मिलता है। यह हड्डी के ऊतकों का निर्माण करने वाली कोशिकाओं का संख्या को बढ़ाता है। यह सूजन को भी कम करता है जो हड्डियों को उपचार की दिशा में ले जाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-
- समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता
- BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान
- Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज
- सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन?
- WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Indiavistar.com इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)


