Kela Khane ke fayede-केला(Banana) आपने बहुत बार प्रसाद में, फल के रूप में और पेट भरने के लिए खाए होंगे। लेकिन केला खाने से आपकी सेहत को इतने सारे लाभ मिलते हैं जिन्हें जानकर आप केले को डायट में शामिल कर लेंगे। शरीर को स्वस्थ रखने में केला रामबाण की तरह काम करता है। हर मौसम में केला फायदेमंद(Benefits of Banana) माना जाता है।
Kela Khane ke fayede-इतने सारे तत्व हैं केला में
केला में विटामिन सी, डाइटेरी फाइबर और मैग्नीज के साथ विटामिन बी 6 पाया जाता है। यह फैट और कोलेस्ट्राल से मुक्त फल माना जाता है। केला पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मिलने वाला स्टार्च पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है। यह गुड बैक्टिरिया को बढ़ाता है। यह एंटी एसिड फल भी है। सीने में जलन होने पर इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।
केला फाइबर का अच्छा सोर्स है। इसमें पर्याप्त मात्रा में स्टार्च भी पाया जाता है। नाश्ते में केला खाने से देर तक पेट भरा रहता है। इससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है। केले में पोटेशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह दिल की सेहत का अच्छी तरह ख्याल रखता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशल को नियंत्रित करने में भी मददगार होता है।
केले में तीन नेचुरल शुगर सूक्रोस, फ्रुक्टोस औऱ ग्लूकोस पाया जाता है। यह शरीर को कोलेस्ट्राल फ्री रखकर एनर्जी से भर देता है। यही वजह है कि एथलीट और स्पोर्ट्सपर्सन केले का सेवन ज्यादा करते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है। कहते हैं कि एक केला दिन भर की पोटाशियम जरूरत की दस प्रतिशत पूरी कर देता है। इसलिए इससे किडनी को सेहतमंद रखने में भी मदद मिलती है।
(अस्वीकरण-यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com की सलाह है कि किसी भी तरह का इस्तेमाल करने से पहले उचित चिकित्सक की सलाह जरूर लें। )
यह भी पढ़ें-
- हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला
- वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है?
- डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख?
- एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार
- CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच




