Hajaribagh news-यदि आप हजारी बाग जा रहे हैं या वहां हैं तो इस जगह को देखना मत भूलिएगा। हजारीबाग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हो सकता है आप देख चुके हों। हमने पहले इस सेंचुरी के बारे में सारी जानकारी आपको दी थी। इस बार हजारीबाग के इस नए जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिए हजारीबाग के इस जगह पर जब आप पहुंचेंगे तो सुंदरता का अद्भुत अहसास होगा। पोस्ट में दिए गए वीडियो लिंक से यहां का दृश्य भी देख सकते हैं।
Hajaribagh news-चारो तरफ हरियाली और बीच में खूबसूरत ठहरने की जगह
अगर आप कभी हजारीबाग वन्य जीव उद्दयान में गए हैं तो जिस जगह के बारे में हम बताने जा रहे हैं वो यहां से ज्यादा दूर नहीं है। वन विभाग ने वन्य प्राणी उद्यान को ध्यान में रखते हुए इसे भी विकसित किया है। इस जगह का नाम सर्पलानी है। सर्पलानी में एक बेहद खूबसूरत गेस्ट हाउस बनया गया है। चारो तरफ घने जंगल की हरियाली के बीच बना ये गेस्ट हाउस किसी सुंदर हिल स्टेशन का अहसास दिलाता है।
मुख्य मार्ग की चिल्ल पौं से दूर बनाए गए इस छोटे से पर्यटक स्थल को अभी जनता के लिए नहीं खोला गया है। मगर वन विभाग के मुताबिक जल्द ही यहां भी वन्य प्राणी उद्यान की तरह पर्यटकों को रहने के लिए कॉटेज आदि उपलब्ध करा दिया जाएगा। झारखंड जहां वन की बहुतायत है वहां इस तरह के छोटे पर्यटक स्थल केवल झारखंड के ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल हैं।
यह भी देखें-
- ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है
- Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा
- मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह
- CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी?
- बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां?







