मेट्रोमोनियल साइट से तय कर रहे हैं शादी तो रहिए सावधान

अगर आप को मेट्रोमोनियल साइट के जरिये शादी का ऑफर आता है तो बडे ही सावधानी पूर्वक उस पर पहल करे बल्कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही शादी का ऑफर स्वीकार करे।  गौर करें कि ऐसा तो नही आप किसी ठगी का शिकार हो रहे है। जी हाँ दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने एक ऐसे शख्स को ग्रिफ्तार किया है जो अपने आप को एक बड़े स्पोर्ट्स चैनल का हेड बता कर दो महिलाओं के साथ ना केवल पैसे ठगे बल्कि सेक्सुअल हर्रेसमेन्ट की भी  कोशिश भी कर चुका था।
महिला की शिकायत के बाद साइबर सेल के इंस्पेक्टर के पी साह औऱ अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने आरोपी अजय मेहंदीदत्ता को गिरफ्तार किया । अजय की उम्र 41 साल है और और दो बच्चीयों का पिता भी है। दरसअल अजय मेहंदी दत्ता ने जीवन साथी डॉट कॉम ओर भारत मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफइल डाली सिदार्थ वालिया के नाम से बनाई और अपने आप को स्पोर्ट्स चैनल सोनी सिक्स का  डायरेक्टर बताया। अपना पता मुम्बई का पाली हिल का बताया। उसने फेसबुक पर भी हाई फाई प्रोफाइल बना रखा था।  यहाँ तक कि जिस लड़की से शादी की बात हई उससे काफी क्लोज हो चुका था। अक्सर ये बताता था कि वो विदेश ने ज्यादा रहता था। फोन ऐसे नंबर से करता था जैसे वो विदेश से कॉल कर रहा हो। कभी तो अपने पिता की विदेश में इलाज कराने जे नाम पर 6  लाख भी ले लिए।पुलिस की जांच ये पता चला कि अजय ने पिछले दो साल से इस धन्दे में लिप्त है। ऒर तीन लड़कियों के साथ चीटिंग कर चुका है।फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है ओर कितने लड़कियों को शादी का झांसा देकर उसके साथ चीटिंग किया गया है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CCTNS में दिल्ली पुलिस नंबर 1: प्रगति डैशबोर्ड पर 100% स्कोर के साथ लगातार छठी बार शीर्ष स्थान | IPPB में SHG बचत खाता कैसे खोलें?—पूरी जानकारी हिंदी में | Pitbull के बीच रजाई में छिपी महिला! दिल्ली में ऐसे खुली चौंकाने वाली क्राइम स्टोरी | अरुणाचल प्रदेश में हाई-टेक थर्मल ड्रोन से वन्यजीव संरक्षण को नई ताकत | डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड क्या है? WhatsApp पर ठगी से कैसे बचें, क्या है सरकार की नई तैयारी | Uttam Nagar Double Murder: फरार Akash @ Akki राजस्थान से गिरफ्तार, ऐसे पहुंची पुलिस | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड |
02-05-2026