दिल्ली में दर्दनाक हादसा मां बाप सहित दो मासूमों की मौत

नार्थ वेस्ट दिल्ली के कोहार्ट एनक्लेव के एक घर मे बीती देर रात भीषण आग लग गयी। जिसमें 2 मासूम बच्चो समेत एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 3 लोगो को दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक कोहट एन्कलेव के मकान नंबर 484 में रात ढाई बजे आग लग गई।  देखते देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस बिल्डिंग में करीब 3 अलग अलग परिवार अलग अलग फ्लोर पर रहते हैं। इस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले नागपाल परिवार इस आग की चपेट में आ गया और  परिवार के मुखिया राकेश, उनकी पत्नी टीना, बेटा दिव्यांशु (7 साल) और बेटी श्रेया(3 साल) की इस हादसे में बहुत ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि बाकी सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आये। हादसे में झुलसे लोगो को रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुँची दिल्ली फ़ायर सर्विस की करीब आधा दर्जन फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया और 3 लोगो को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला
सतर्क चौकीदार – हादसे के समय बिल्डिंग के चौकीदार ने देखा कि कि ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिक मीटर में पहले स्पार्किंग हुई और वही से आग लगनी शुरू हुई। चौकीदार ने धुँआ देख कर पूरी बिल्डिंग की घंटिया बजा दी जिस को सुनकर पूरी बिल्डिंग के लोग नीचे आ गए लेकिन नागपाल परिवार नीचे नही आ पाया। और अंदर फँसकर परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गयी। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को मृतक नागपाल परिवार के चारो सदस्यों के शवों बिल्डिंग की सीढ़ियों के पास मिले थे। जिनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है।
इसी बिल्डिंग के अपर ग्राउंड पर रहने वाले जैन परिवार ने बताया कि बीती रात घर के बिजली मीटर में कोई शॉट सर्किट हुआ था जिसके बाद आग लग गई। और चोकिदार ने सबको समय रहते जगा दिया। जिसकी वजह से लोग बाहर आ गए। पड़ोसियों का आरोप है कि अगर दिल्ली फायर सर्विस की टीम समय से मौके पर आ जाती तो ये हादसा इतना भयानक रूप नही ले पाता। और हादसे मे लोगों की मौत नही होती। इस हादसे में आग की चपेट में बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 5 गाड़ियां भी आ गई हैं जो पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। मृतक राकेश का चाँदनी चोक में कपड़े का काम है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026