सौ शहरों में रेलवे पुलिस की छापेमारी बड़ी संख्या में पकड़े गए ईटिकटों के दलाल

👁️ 568 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रेलवे पुलिस बल(आरपीएफ) ने देश भर के सौ शहरों में छापेमारी कर बड़ी संख्या में  ईटिकटों के दलालों को गिरफ्तार किया है।  दो नवंबर को  की गई इस छापेमारी में 185 दलाल गिरफ्तार किए गए हैं। सबसे अधिक दलाल पश्चिमी रेलवे से गिरफ्तार हुए। पश्चिमी रेलवे में 40 औऱ पूर्वी में 32 दलालों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान फर्जी स़ॉफट्वेयर का भी खुलासा हुआ है।

पर्व के दौरान बड़ी संख्या में ईटिकटों की दलाली की आशंका के मद्देनजर आरपीएफ के डीजी अरूण कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उनके निजी मार्गदर्शन में रेलवे पुलिस बल के हरेक कर्मी को विशेष निर्देश दिए गए। जिसके बाद 7 अक्टबर को यह अभियान छेड़ा गया था। उस समय से 2 नवंबर तक कुल 891 दलाल गिरफ्तार हो चुके हैं। इनसे 5.75 करोड़ रुपये की टिकटें बरामद की गई हैं। दो नवंबर को सौ शहरों में मारी गई छापेमारी के दौरान 1875 ईटिकट और 36.68 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।   इस दौरान 1268 फर्जी आईडी की पहचान हुई है। आरपीएफ ने 166 मामले दर्ज किए हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश |
21-02-2026