सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यूं बचाई जान

👁️ 565 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सीआईएसएफ की सजगता और तत्परता से दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री की जान बचा ली गई। बल के जवानों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (Cardio-pulmonary Resuscitation (CPR) देकर यात्री की कीमती जान बचाई।

दरअसल आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक  यात्री अशोक महाजन, बेहोश हो गए और सामान की टेबल के पास गिर गए।

वहां तैनात बल के कॉन्स्टेबल मधुसूदन और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार तुरंत  यात्री के पास पहुंचे और बिना कोई समय गंवाए उन्होंने  यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू कर दिया जिससे वे होश में आ गए।

श्री महाजन 07 अन्य सह-यात्रियों के साथ विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके -627 (STD- 1255 बजे) द्वारा उदयपुर के लिए  यात्रा कर रहे थे।  अशोक महाजन के सह-यात्री में से एक, पूर्व भारतीय राजदूत अचल मल्होत्रा ने सीआईएसएफ कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और लिखा: “सीआईएसएफ टीम आपातकालीन चिकित्सा सहायता यानी सीपीआर प्रदान करने में बेहद मददगार थी।

बल के महानिदेशक राजेश रंजन, ने दोनों बल सदस्यों द्वारा बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। दोनों कर्मियों को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें |
28-03-2026