रंग और पानी के इश्क के साथ किसने किया होली का आगाज जानिए

आलोक वर्मा
‘रंग और पानी के इश्क़’ के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और भोजपुरी सिनेमा के हृदय सम्राट मनोज तिवारी ने देश की राजधानी में होली का आगाज कर दिया। मौक़ा था दिल्ली स्थित प्रेस क्लब आफ इण्डिया के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बसंत-बहार’ का।
एक तरफ़ भाजपा नेता मनोज तिवारी अपने संजीदे और सहज  स्वभाव के लिए जाने जाते हैं मगर वो  वो माहौल में बड़े हीं विनम्रता से सभी रंगो को घोलने में कोई कसर नही छोड़ते इसका असर प्रैस क्लब के इस कार्यक्रम में भी दिखा जब उन्होंने खाने के लिए मिले  पकौड़े के साथ माहौल में राजनैतिक रंगों का मिश्रण भी बड़े हीं सरलता से किया।  ( नीचे दिए गए लिंक को क्लिक कर देखें मनोज तिवारी का खास अंदाज)

https://youtu.be/xsdesD34VGQ

भोजपूरी सिनेमा जगत के सुपर स्टार माने जाने वाले मनोज तिवारी ने शुरुआत की अपने मशहूर गाना (भोजपुरी और शास्त्रीय संगीत का मिश्रण) “चलु रे सखी, श्याम के मनाऊँ” से। इसके बाद उन्होंने प्रेस क्लब के सदस्यों से बात-चीत के अन्दाज़ में अपने कई हिट गाने गाए जिसमें प्रमुख था ‘जिय हो बिहार के लाला’ और ‘रंग और पानी का इश्क़ हुआ है” । साथ ही साथ -पी॰सी॰आई॰ के प्रेज़िडेंट गौतम लहिरी, सेक्रेटेरी जेनरल विनय कुमार, मैनेजिंग कमिटी सदस्य प्रमोद कुमार के साथ भी उन्होंने क्लब सम्बंधित योजनाओं पर चर्चा की।
बसंत-बहार का आयोजन  प्रैस क्लब  द्वारा होली के उपलक्ष में क्लब के प्रांगण में 10  फ़रवरी को किया गया था ।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026