यह है मिशन गंगे अभियान दल

👁️ 573 Views

गंगा नदी की साफ-सफाई को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए मिशन गंगे अभियान पर निकले 40 सदस्यीय दल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल के नेतृत्व वाले इस अभियान दल में माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई करने वाले 8 पर्वतारोही भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने अभियान दल के सदस्यों से बातचीत में उनके द्वारा की जा रही पहल की सराहना की और गंगा नदी की सफाई के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने दल के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे जिन शहरों से होकर गुजरे वहां अपने जागरुकता अभियान के दौरान विशेष रूप से स्कूली बच्चों से जरूर मिलें।

भारत सरकार के नमामि गंगे मिशन से प्रेरित इस अभियान को मिशन गंगे का नाम दिया गया है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में हरिद्वार से पटना तक की दूरी रिवर राफ्टिंग के जरिए तय की जाएगी। इस दौरान अभियान दल बिजनौर, नारौरा, फरुर्खाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और बक्सर में रूकेगा। इन सभी स्थानों पर अभियान दल लोगों को गंगा की सफाई के प्रति जागरूक करेगा और स्वच्छता गतिविधियां चलाएगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट | जानिए दिल्ली में कैसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट वाला साइबर सिंडिकेट | दिल्ली पुलिस आउटर नार्थ साइबर थानाःकैसे बना साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत किला | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम |
16-04-2026