यह आइसोलेसन सेंटर पुलिसवालों के लिए है, वीडियो देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना वायरस से जंग में पुलिसकर्मी जी जान से लगे हैं। लॉकडाउन को अमल कराने में पुलिसवालों की भूमिका सबसे अहम है। दिल्ली पुलिस की भूमिका को देखते हुए पुलिसकर्मियों के लिए एक आइसोलेसन सेंटर तैयार किया गया है। द्वारका पुलिस ने इस सिलिसले में पहल करते हुए 10 बिस्तरों वाला एक आइसोलेसन सेंटर तैयार किया है। द्वारका साउथ पुलिस थाने की बिल्डिंग में बने इस आइसोलेसन सेंटर का इस्तेमाल द्रारका में तैनात पुलिसकर्मी कर सकेंगे। गौरतलब है कि सड़क पर डयूटी करते समय किसी कोराना संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर अगर किसी पुलिसकर्मी में किसी तरह का लक्षण दिखता है तो उसे इस आइसोलेसन सेंटर में ऱखा जा सकेगा।

 

आइसोलेसन सेंटर में कई बातों को ध्यान में रखा गया है। निश्चित सामाजिक दूरी के साथ-साथ यहां स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। द्वारका पुलिस के अतरिक्त उपायुक्त सतीश कुमार के मुताबिक पुलिसकर्मी 24 घंटे डयूटी करते हैं। इस महामारी के दौरान उन्हें कई स्थानों पर ना केवल जाना पड़ता है बल्कि कई तरह के लोगों के संपर्क में भी आते हैं। इसलिए उन्हें किसी तरह का लक्षण दिखाई पड़ने पर तुरंत आइसोलेट होने की जरूरत पड़ सकती है।

द्वारका में पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों का भी विशेष ख्याल रखने का अभियान चलाया है। गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस से वरिष्ठ नागरिकों को सर्वाधिक खतरा बताया गया है। द्वारका में 2.496 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं। पुलिस इनसे नियमित संपर्क रखने के अलावा इनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। इन जरूरतों में दवाई, राशन से लेकर रसोई गैस तक शामिल है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा |
24-07-2026